बावल में सांझा रसोई का शुभारंभ: अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन और HSRLM की संयुक्त पहल
Bawal Rewari News: बावल में सांझा रसोई का विधिवत उद्घाटन Rewari DC अभिषेक मीणा ने किया। यह पहल अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (एआईएफ) द्वारा हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचएसआरएलएम) के सहयोग से शुरू की गई है। इस सामुदायिक रसोई का संचालन स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं द्वारा किया जाएगा।







