स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं संभालेंगी की सामुदायिक रसोई कमान
Bawal Rewari News: बावल में सांझा रसोई का विधिवत उद्घाटन Rewari DC अभिषेक मीणा ने किया। यह पहल अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (एआईएफ) द्वारा हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचएसआरएलएम) के सहयोग से शुरू की गई है। इस सामुदायिक रसोई का संचालन स्वयं सहायता समूहों (Self Help Group Rewari) से जुड़ी महिलाओं द्वारा किया जाएगा।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि बावल लघु सचिवालय में सांझा रसोई जैसी पहल समाज में सामुदायिक सहयोग और सहभागिता की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस प्रकार की पहल से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। उन्होंने इस पहल से जुड़े सभी संस्थानों और महिलाओं के प्रयासों की सराहना की।
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन रेवाड़ी
Rewari SP हेमेंद्र मीणा ने एआईएफ और एचएसआरएलएम द्वारा शुरू की गई इस पहल की सराहना की। एडीसी एवं जिला मिशन निदेशक, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, रेवाड़ी राहुल मोदी के मार्गदर्शन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है l
इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि Sanjha Rasoi Bawal Rewari शुरू करने का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर सांझा रसोई सुविधा उपलब्ध कराने के साथ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका का बेहतर अवसर प्रदान करना है। American India Foundation और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के आपसी सहयोग से इस पहल को धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं इस Sanjha Rasoi का संचालन करते हुए अपनी कार्यकुशलता और उद्यमशीलता का परिचय देंगी।
इस अवसर पर डीएमसी प्रदीप अहलावत, एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, डीआरओ प्रदीप देशवाल, डीआईपीआरओ संदीप कुमार, बीडीपीओ शुभम, तहसीलदार महिमा और नायब तहसीलदार श्याम सुंदर सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।













