Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी में बस से गिरी महिला, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

हरियाणा के हिसार जिले के हांसी बरवाला मार्ग पर चलने वाली एक बस से महिला चालक की लापरवाही के कारण सड़क पर गिर गई। जिसकी वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल महिला के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित बस चालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।