Hansi News : माजरा प्याऊ से नारनौंद के युवक को पुलिस ने दबोचा, जानें पूरा मामला

हांसी न्यूज: माजरा प्याऊ पर वारदात की फिराक में अवैध पिस्तौल के साथ नारनौंद का युवक गिरफ्तार

Hansi News: हांसी सीआईए वन की टीम ने छापेमारी करते हुए माजरा प्याऊ से नारनौंद के युवक को दबोचने में सफलता हासिल की है। नारनौंद थाने में आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि वो अवैध पिस्तौल लेकर वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उसको दबोच लिया।