Verification: eefe237ed2c24d7f

हरियाणा चुनाव में इंडिया एलायंस के उम्मीदवार उड़ाएंगे विरोधियों की नींद, सपा, आप से कांग्रेस का गठबंधन

हरियाणा विधानसभा चुनाव में ‘INDIA ALLIANCE’ की एकजुटता नया इतिहास लिखने में सक्षम है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने कई बार कहा है और एक बार फिर दोहरा रहे हैं व आगे भी दोहरायेंगे कि ‘बात सीट की नहीं जीत की है’। हरियाणा के विकास व सौहार्द की विरोधी ‘भाजपा की नकारात्मक, साम्प्रदायिक, विभाजनकारी राजनीति’ को हराने में ‘इंडिया एलायंस’ की जो भी पार्टी सक्षम होगी, हम उसके साथ अपने संगठन और समर्थकों की शक्ति को जोड़ देंगे।