पंचायती जमीन पर कब्जे के मामले में सरपंच को किया सस्पेंड, सरपंच बोली राजनीतिक षड्यंत्र के तहत की कार्रवाई

Sarpanch suspended in the case of occupation of Panchayat land, Sarpanch said that action was taken as part of political conspiracy, bhuna News, जोहड़ की जमीन पर 17 परिवार 1947 से बसे हुए हैं पहला व दूसरा नोटिस दिया Haryana News Today : फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव बुवान में जोहड़ की जमीन […]

नारनौंद में इनेलो व भाजपा को लगा तगड़ा झटका, भाजपा जजपा और इनेलो छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल, जस्सी पेटवाड़ ने साधा निशाना

Haryana News Today : कांग्रेस की टिकट मिलते ही हलके के कई बड़े नेता मेरे को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र रखने में लगे हुए हैं और आपके इस बेटे को हराने के लिए उन्होंने अंदर खाते हाथ भी मिला लिए हैं लेकिन आप लोगों के प्यार और आशीर्वाद के आगे वह टिक नहीं पा रहे हैं। उन्होंने अपने जासूस मेरे कार्यक्रम में छोड़े हुए हैं ताकि मेरे कार्यक्रमों को जातिगत रंग दिया जा सके। क्योंकि भाजपा की हमेशा से नीति रही है कि लोकसभा चुनाव में धर्म जात के नाम पर लोगों को बांटकर और विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के हिसाब से जातीय समीकरणों को साधने के लिए भाजपा तोड़ने में लगी हुई है ताकि इसका फायदा और चुनाव में उठा सके। उक्त शब्द नारनौंद हल्के से कांग्रेस प्रत्याशी जस्सी पेटवाड़ ( Jassi Petwar ) ने नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान कहे। इस दौरान भाजपा, जजपा और इनेलो पार्टियों को छोड़कर लोगों ने जस्सी पेटवाड़ का समर्थन किया।

अंबाला में हंगामा, अनिल विज के कार्यक्रम में किसान और भाजपा समर्थक हुए आमने-सामने, कार्यक्रम बीच में छोड़ निकले पूर्व गृहमंत्री

Haryana News Today : हरियाणा विधानसभा चुनाव ( Haryana assembly election 2024  ) के दौरान भाजपा और जजपा प्रत्याशियों को इन दिनों विरोध का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ तो किसान 13 महीने दिल्ली की सड़कों पर बैठने से पहले ही भाजपा से खबर है और दूसरी तरफ जब किसानों को दिल्ली जाने से रोका गया तो किसानों का गुस्सा और बढ़ गया। रविवार के शाम को जब अंबाला कैंट से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व गृहमंत्री अनिल विज चुनाव प्रचार करने के लिए गांव में पहुंचे तो किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी तो भाजपा समर्थक भी नारेबाजी करने लगे और ऐसे में वहां पर जमकर हंगामा हुआ. हंगामा बढ़ता देख पूर्व गृहमंत्री अनिल विज कार्यक्रम को बीच में छोड़कर वहां से रवाना हो गए।

पिल्लूखेड़ा मंडी के नजदीकी गांव से बाइक चोरी, जामनी के पास किया आग के हवाले, वीडियो भी बनाई

Haryana News Today : जींद जिले के पिल्लूखेड़ा मंडी के नजदीकी गांव में घर से बाइक चोरी कर जामनी रोड़ पर अमरावली चौक के पास खड़ी करके उसे आग लगाने का मामला संज्ञान आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकार का नया फरमान, नहरों में नहाने, मूर्तियां और हवन सामग्री के विसर्जन पर रोक

नहरों में गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्नान करने, धार्मिक प्रयोजनों के लिए उपयोग होने वाली सामग्रियों जैसे मूर्तियों व सामग्री डालने से तनाव, व्यक्ति के घायल होने, जानमाल का खतरा होने, शांति भंग होने व कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए नहरों में हवन सामग्री व मूर्तियों के विसर्जन पर रोक लगाना जरूरी हो गया है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली जवाहर लाल नहर कैनाल तथा यमुना जल सेवाएं कैनाल पर उपरोक्त आदेशों के प्रवर्तन को सुनिश्चित करेंगे।

युवक पर चाकुओं से वार, अस्पताल में भर्ती, केस दर्ज

Haryana News Today : बहादुरगढ़ शहर के झील मोहल्ला में एक युवक पर चाकूओं से हमला करने मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाना शहर बहादुरगढ़ में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात अरुण निवासी आसौदा के साथ हुई है।

दुष्यंत चौटाला का उचाना में विरोध, छातर गांव में दुष्यंत चौटाला को दिखाए काले झंडे

Haryana News Today : जननायक जनता पार्टी के उचाना से उम्मीदवार एवं पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का उचाना के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि सरकार में रहते हुए दुष्यंत चौटाला ने भाजपा के साथ मिलकर किसानों पर गोली चलाने और उनका रास्ता रोकने का काम किया है इसलिए अब किसान और मजदूर मिलकर विधानसभा में पहुंचने का उनका रास्ता बंद करने जा रहे हैं।

उकलाना हल्के से भाजपा प्रत्याशी का गांव-गांव विरोध, सामने रखे चाय बिस्कुट भी नहीं हलक से नीचे उतर रहे नेता जी कै

BJP candidate from Uklana constituency is being opposed in every village, uklana assembly election update Haryana News Today : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपना प्रचार करने में लगे हुए हैं और किसान व ग्रामीण भाजपा उम्मीदवारों का अनौखे तरीके से विरोध कर रहे हैं। सबसे ज्यादा इन दोनों विरोध का सामना […]

Hisar News : भाजपा के मंत्री और विधायक को नोटिस थमाना एसडीएम को पड़ा भारी, एसडीएम जगदीश ढ़ांडा का तबादला

Haryana News Today : हरियाणा में चुनाव का बिल्कुल बजाने के बाद जन्माष्टमी पर्व और गुरु जंभेश्वर की 574 वीं जयंती के अवसर पर हिसार के गुरु जंभेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक दुड़ा राम और स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता द्वारा धार्मिक आयोजन में भाजपा के पक्ष में वोट मांगने को लेकर रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जगदीप ढ़ांडा में उन्हें नोटिस दिया था। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के वाइस चांसलर को भी धार्मिक आयोजन के बहाने आचार संहिता का उल्लंघन करने का नोटिस दिया था। पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री को नोटिस देना एसडीएम को उसे समय महंगा पड़ गया जब उनका ज्वाइन करने के एक महीने के अंदर ही तबादला कर दिया गया।

भाजपा-कांग्रेस के बागी नेताओं ने ठोकी ताल, नारनौंद में जस्सी पेटवाड़ ने बिगाड़े भाजपा-इनेलो के चुनावी समीकरण, हिसार, बरवाला, नलवा और हांसी में देंगे कड़ी टक्कर

Haryana News Today : हिसार जिले की सातों सीट पर रोचक मुकाबला हो गया है। सबसे ज्यादा हिसार, नलवा और हांसी की सीट बन गई हैं। कारण है हिसार विधानसभा सीट पर भाजपा के सामने निर्दलीय भाजपाई खड़े हो गए हैं। इस सीट पर पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल और पूर्व मेयर गौतम सरदाना ने भाजपा से बागी होते हुए निर्दलीय नामांकन जमा करवाया है। वहीं कांग्रेस की नारनौंद विधानसभा सीट से टिकट जस्सी पेटवाड़ को देने से भाजपा व इनेलो के समीकरण बिगड़ गए हैं ।