---Advertisement---

युवक पर चाकुओं से वार, अस्पताल में भर्ती, केस दर्ज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

young man was stabbed in Bahadurgarh, Bahadurgarh news,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : बहादुरगढ़ शहर के झील मोहल्ला में एक युवक पर चाकूओं से हमला करने मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाना शहर बहादुरगढ़ में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात अरुण निवासी आसौदा के साथ हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में आसौदा निवासी अरुण ने बताया कि 10 सितम्बर को वह और उसका दोस्त हितेश अपनी बुआ के लड़के तरुण निवासी फ्रैंड्स कॉलोनी से मिलने के लिए गए थे। देर शाम करीब साढ़े 8 बजे वह और उसका दोस्त हितेश व मेरी बुआ का लड़का तरुण झील मोहल्ला से होते हुए घर जा रहे थे।

तभी एक युवक आया। जिसकी मेरी बुआ के लड़के तरुण के साथ दुश्मनी है। युवक ने मेरी बुआ के लड़के तरुण पर चाकू से हमला किया था। जिसका मामला पहले से ही दर्ज है। युवक मेरी बुआ के लड़के तरुण को देखकर गाली गलौच करने लगा और मारने के लिए दौड़ा।

तभी उसने युवक को रोका और पकड़ा लिया। आरोप युवक ने अपनी जेब से चाकू निकालकर उसके बाएं कंधे पर मारा और दूसरा वार सिर पर किया। जिससे वह लहुलुहान होकर मौके पर ही गिर गया। युवक ने ललकार कर कहा की आगे से यहां दिखे तो जान से मार दूंगा और चाकू सहित मौके से भाग गया।

उसके दोस्त हितेश व मेरी बुआ का लड़के तरुण ने उसे संभाला और उसे घायल अवस्था में अस्पताल में ले गए। वहां से वह इलाज करके उसी दिन अपने घर चला गया था। उसकी तबीयत सही नहीं थी। इसलिए शिकायत नहीं दे पाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामला: अदालत ने बरी किया; दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

August 20, 2026

बहादुरगढ़ में युवक की बेरहमी से हत्या: ईंट पत्थर मारकर सिर कुचला, मृतक की नहीं हुई पहचान

August 18, 2026

Bahadurgarh News : बहादुरगढ़ में 2 बच्चों सहित ट्रेन से कटकर रोहतक की महिला की मौत

August 18, 2026

Jhajjar News: झज्जर में ईंट मारकर हत्या; पशु बाड़े में पार्टी विवाद, युवक के सिर में मारी ईंट

August 11, 2026

झज्जर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: वैगनआर से 1800 पव्वे बरामद, 2 गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में हो सकता है राज फाश

August 11, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer