Tata Satguru Motors Republicday Barwala Hisar
अब तक हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़।
Barwala News : हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर बरवाला में स्थित टाटा सतगुरू मोटर्स में 26 जनवरी सोमवार को ‘गणतंत्र दिवस महापर्व हर्षोल्लास पूर्वक एवं मधुर अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संचालक मंदीप दुहन द्वारा ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात समस्त स्टाफ ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे झंडे को नमन किया। स्टाफ के सदस्यों ने गणतंत्र दिवस से संबंधित देशभक्ति से सराबोर प्रस्तुतियां दी।
Republic Day Celebration Barwala Hisar
TATA Satguru Motors Barwala के संचालक मंदीप दुहन ने अपने वक्तव्य में कहा कि जब भी हमें अपने देश के लिए कुछ करने का मौका मिले तो हमें कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। इसलिए हमें देशभक्ति के साथ साथ समाज सेवा में भी अग्रणी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के नौजवानों में देशभक्ति कूट कूट कर भरी हुई है। जिसका परिणाम है कि भारतीय सेना में हर दसवा फौजी हरियाणा से संबंध रखता है।
ट्रैफिक नियमों का पढ़ाया पाठ

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे सहित बुरी आदतों से बचने के लिए अपने जीवन में खेलों को शामिल करना चाहिए। ताकि एक सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकें। इसके अलावा हमें ट्रैफिक नियमों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए। हमें निर्धारित लाइन में ही ड्राइविंग करके अपना और दूसरे वाहन चालकों का ध्यान रखना चाहिए ताकि हमारे देश में होने वाले सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। कार्यक्रम के अंत में सभी स्टाफ सदस्यों को मिठाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर जसवंत सिंह, अमनदीप, मोनू, सन्त्री, अमित, ईश्वर, राजीव, विकास, हरीश, पालेराम इत्यादि मौजूद थे।
HBSE Board Exam Date Sheet 2026 देखें पूरी डिटेल से डेटशीट, समय सारिणी के साथ,