---Advertisement---

Hansi News: नारनौंद में गणतंत्र दिवस की धूम; स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बांधा समां

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Republic Day celebration narnaund Hansi News   

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Narnaund Hansi News : नारनौंद अनाज मंडी प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम विकास यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, मार्च-पास्ट का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली। इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रप्रेम की भावना को और सशक्त किया। वहीं गांव राजपुरा के सरकारी स्कूल में भी छात्रों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 

देश की प्रगति में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान : एसडीएम विकास यादव


Narnaund News: मुख्य अतिथि ने क्षेत्र वासियों को 77 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन किया और कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और विचारों के कारण ही भारत आज विश्व के सबसे सशक्त लोकतंत्रों में से एक है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके बलिदानों के कारण ही आज हम स्वतंत्र और लोकतांत्रिक भारत में सांस ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाला लाजपत राय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित असंख्य महापुरुषों के संघर्ष और त्याग ने भारत को आजादी दिलाई और एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखी।

मुख्य अतिथि एसडीएम विकास यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के साथ-साथ अंतरिक्ष विज्ञान में भी ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला विश्व का पहला देश बन गया है, जो हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

 

स्वतंत्रता आंदोलन में हरियाणावासियों का योगदान

उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में हरियाणा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्य ने सामाजिक और आर्थिक विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। स्वतंत्रता आंदोलन में हरियाणावासियों के योगदान को सम्मान देने के लिए अंबाला में स्वतंत्रता संग्राम स्मारक का निर्माण किया गया है। हरियाणा ने शिक्षा, स्वास्थ्य खेल तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनका देश के अन्य राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के युवा आज भी सेना में भर्ती होना गौरव की बात मानते हैं और भारतीय सेना का हर दसवां जवान हरियाणा से है।

 

उन्होंने शहीद सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग का गठन किया है। युद्ध में शहीद हुए सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के जवानों और अग्निवीरों की अनुग्रह राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की गई है। इसके अतिरिक्त, अग्निवीरों को सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है तथा शहीदों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरियां प्रदान की जा रही हैं।

 

मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान सरकार “सबका साथ-सबका विकास” और “हरियाणा एक-हरियाणवी एक” के मूल मंत्र पर चलते हुए सुशासन से सेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। आईटी के व्यापक उपयोग से प्रशासन में पारदर्शिता लाई गई है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गरीब कन्याओं के विवाह के लिए शगुन योजना, बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के लिए मासिक पेंशन, बीपीएल और चिरायु कार्ड जैसी योजनाओं से सामाजिक सुरक्षा को मजबूत किया गया है।

उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का भुगतान सीधे खातों में भेजा जा रहा है। हरियाणा सरकार नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। किडनी रोगियों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में नि:शुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। आयुष्मान भारत चिरायु योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा लाभ दिया जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि कैंसर रोगियों को मुफ्त यात्रा सुविधा दी जा रही है तथा गंभीर कैंसर रोगियों को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। नशामुक्ति के लिए राज्य में 47 सरकारी और 80 निजी नशामुक्ति केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। गरीब परिवारों की आवागमन सुविधा के लिए हैप्पी योजना शुरू की गई है, जिसके तहत हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर तक वार्षिक यात्रा नि:शुल्क दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के तहत हजारों गरीब परिवारों को पक्के मकान और प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं।

 

कृषि और रोजगार के क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि एमएसपी पर सभी 24 फसलों की खरीद की जा रही है और राशि 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में भेजी जा रही है। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को सरल बनाया गया है, जिससे हरियाणा निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। खेलों में हरियाणा की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। ओलंपिक और पैरालंपिक पदक विजेताओं के लिए करोड़ों रुपये के पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

 

महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है और शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा से जुड़ी अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और राज्य का लिंगानुपात लगातार सुधर रहा है।

 

अपने संबोधन के अंत में मुख्य अतिथि एसडीएम विकास यादव ने आह्वान किया कि वे संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करें और एक स्वच्छ, स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित हरियाणा के निर्माण में सहभागी बनें।

गणतंत्र दिवस समारोह में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की सांस्कृतिक टीमों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सभी प्रस्तुतियां देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रही। समारोह में मुख्य अतिथि ने शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों समाजसेवियों को सम्मानित किया। समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer