Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी में युवक का शव मिलने से हड़कंप, एक सप्ताह पहले हिसार जाते समय हो गया था लापता

0 minutes, 8 seconds Read

There was stir in Hansi after the body of young man was found, he had gone missing week ago while going to Hisar

हांसी हिसार रोड़ पर रामायण टोल के पास सड़क किनारे मिला शव

Hansi News Today : हांसी- हिसार रोड़ पर रामायण टोल के पास सड़क किनारे झाड़ियां में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक युवक करीब एक सप्ताह पहले श्याम के समय घर से हांसी से हिसार जाने के लिए निकला था कि वापस मुड़कर घर नहीं पहुंचा। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

screenshot 2024 1210 0910284739432447299398545
दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे किनारे पड़ा विकास का शव और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़।

सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे

हांसी पुलिस को सूचना मिलेगी दिल्ली-हिसार नेशनल हाईवे पर रामायण टोल के पास झाड़ियां में सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो रहे थे। पुलिस ने मृतक के शव की जांच करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू की और मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए। मृतक की पहचान हांसी के नजदीकी भिवानी जिले के गांव सिकंदरपुर निवासी विकास के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत ही विकास के परिजनों से संपर्क साधा तो वह भी मौके पर पहुंच गए।

screenshot 2024 1210 0909486130057957501656221
दिल्ली हिसार हाईवे पर शव मिलने के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस।

विकास की मौत हत्या या हादसा, कारण स्पष्ट नहीं

उन्होंने मृतक युवक की शिनाख्त विकास के रूप में की तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। पुलिस मृतक विकास के भाई योगेश के बयान पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक यह तस्वीर साफ नहीं हो पाई है कि विकास की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। इसके लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। क्योंकि 3 दिसंबर की रात से ही विकास का मोबाइल फोन बंद आ रहा है।

3 दिसंबर को हिसार जाने के लिए घर से निकला था विकास

भिवानी जिले के गांव सिकंदरपुर निवासी विकास 3 दिसंबर के शाम को अपने घर से हिसार जाने के लिए निकला था। शाम को करीब 7 बजे उसकी मुलाकात हांसी बस स्टैंड पर अपने भाई योगेश से भी हुई तो उसने बताया कि उसे कोई जरूरी काम है इसलिए वह हिसार जा रहा है और कल सुबह घर आ जाएगा। लेकिन विकास मुड़कर अपने घर नहीं पहुंचा तो विकास के भाई योगेश ने हांसी सिटी थाने में इसकी गुमशुदगी के रिपोर्ट में दर्ज करवा दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी की का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

मृतक युवक की पहचान भिवानी जिले के विकास के रूप में हुई

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *