Verification: eefe237ed2c24d7f

Computer Center : कम्प्यूटर सैंटर संचालकों ने नौकरी का झांसा देकर ठगे 4.73 लाख

0 minutes, 4 seconds Read

Uchana Computer Center job fraud cheated 4.73-lakh

Uchana News : जींद के उचाना स्थित एक कम्प्यूटर सैंटर संचालकों ने एक छात्रा को सरकारी नौकरी का झांसा देकर उससे 4 लाख 73 हजार रुपए ठग लिए। जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपी तूने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उचाना थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके जान शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झील गांव की गीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रितु सरस्वती कम्प्यूटर सेंटर उचाना में बतौर मैडम सिखाने के लिए आती थी। उस समय पीड़िता वहां पर विद्यार्थी थी।

रीतू ने गीता को बताया कि वह पैसे देकर सरकारी नौकरी लगवाने का काम करते हैं तथा बच्चों का भविष्य बनाते हैं। गीता उसकी बातों में आ गई और इस तरह से तीनों आरोपियों (पोहलू, उसकी पुत्री रितु और पुत्र अमित) ने गीता से 4 लाख 73 हजार रुपए सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर मांगे। जो गीता ने अलग-अलग तारीख में ऑनलाइन ट्रांसफर किए हुए हैं। आरोपियों ने आज तक कोई सरकारी नौकरी नहीं लगवाई है। इस बारे में पंचायत हुई तो पैसे वापस देने की जिम्मेदारी Uchana Computer Center के संचालक पोहलू ने ली थी।

रितु व अमित झूठ बोलकर (बाला जी कम्प्यूटर सेंटर) में नौकरी लगवाने का झांसा देते थे और पैसे हड़प करके रितु के खाते में डलवाते थे। अमित नकद पैसे लिया करता था और न जाने इन्होंने कितनों के साथ नौकरी के नाम पर धोखा किया है।

जब गीता ने उनसे पैसे वापस देने के लिए कहा तो आरोपियों ने पैसे देने से साफ मना कर दिया। उसके साथ गाली गलौज करने लगे व हाथापाई पर उतर आए। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इस मामले में उचाना थाना पुलिस ने गीता की शिकायत पर रितु, अमित और पोहलू के खिलाफ नौकरी के नाम पर पैसे हड़पने का मामला धोखाधड़ी की धाराओं के अंतर्गत दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer