Uklana News: बिठमड़ा में पशु चोरी, चोरों के आतंक से ग्रामीणों में रोष, पुलिस को चेतावनी

By sunilkohar

Updated On:

Uklana News: बिठमड़ा में पशु चोरी, चोरों के आतंक से ग्रामीणों में रोष, पुलिस को चेतावनी

---Advertisement---

Uklana News: Cattle theft in Bithmada, villagers angry due to terror of thieves

हिसार जिले के उकलाना मंडी क्षेत् के गांव बिठमडा में झोटे व अन्य चोरी की वारदातों को लेकर रविवार को गांव के ऐतिहासिक चबूतरे पर 36 बिरादरी के ग्रामीणों की सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप सिंह धतरवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई।

प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष प्रदर्शन

ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने तीन दिन में झोटे चोरों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे रोड जाम कर देंगे। उकलाना थाना प्रभारी के कार्यालय के समक्ष धरना देने के लिए मजबूर होंगे।

झोटा चोर सक्रिय : बिठमड़ा गांव से दो पंचायती झोटे चोरी

सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप सिंह धतरवाल, मिया सिंह, पृथ्वी सिंह नंबरदार ने बताया कि पिछले करीब 15 दिन में बिठमड़ा, कलोदा सहित कई गांवों से झोटा चोरी हो रहे हैं। झोटा चोर लगातार सक्रिय हैं। बिठमड़ा गांव से दो पंचायती झोटे चोरी हो चुके हैं। उकलाना थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई। लेकिन आज तक पुलिस किसी भी झोटे का सुराग नहीं लगा पाई है।

थाना प्रभारी के कार्यालय के समक्ष धरना

ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि 7 अक्टूबर तक सस्कार और प्रशासन की ओर से चोरी हुए झोटों को बरामद करने और आरोपियों का सुराग लगाने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो 8 अक्टूबर को ग्रामीण उकलाना थाना प्रभारी के कार्यालय के समक्ष धरना देने के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Comment