---Advertisement---

सूर्य नगर डेयरी संचालक हत्याकांड मामले में महिला गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर, बड़ा खुलासा

Follow Us
---Advertisement---

Woman arrested in Surya Nagar Hisar Dairy operator murder case

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे: हिसार के सूर्य नगर में डेयरी संचालक हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस मामले में करीब एक दर्जन आरोपित अब तक भी पुलिस की ग्रुप से बाहर हैं और तीन दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस के हाथ उनके बारे में कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। पुलिस की चार्टिंग में उनको पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड : फाइनेंसर रमेश की पत्नी गिरफ्तार

हिसार के सूर्य नगर निवासी डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड मामले में एचटीएम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपित को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गिरफ्तार की गई महिला को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लगी ताकि जीवन हत्याकांड से जुड़े मामले में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों के बारे में पता लगाया जा सके। पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला आरोपित की पहचान सूर्य नगर हिसार निवासी प्रोमिला पत्नी रमेश के रूप में हुई है। जीवन हत्याकांड का मुख्य आरोपित फाइनेंसर रमेश बताया जा रहा है। ( Hisar News Today )

इस संबंध में एचटीएम थाना प्रभारी विकास कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि डेयरी संचालक जीवन मर्डर केस में आरोपित रमेश की पत्नी प्रोमिला को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गिरफ्तार की गई महिला को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। ताकि फरार आरोपियों के संभावित ठिकाने के बारे में पुख्ता जानकारी हासिल की जा सके। फरार आरोपियों के बारे में कुछ अहम सबूत हाथ लगे हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह हिसार के सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन की करीब एक दर्जन लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। जीवन के शव का बुधवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम भी करवाया गया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों ने दिल्ली हिसार मार्ग पर जिंदल चौक पर जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंचे एएसपी ने इस मामले में ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था लेकिन परिजन सभी आरोपितों को पुलिस एनकाउंटर में ढेर करने की मांग कर रहे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer