हरियाणा न्यूज/हिसार: उकलाना क्षेत्र के गांव से एक विवाहिता 12 तोले सोने के जेवरात व हजारों रूपए की नगदी लेकर घर से लापता हो गई। पुलिस ने विवाहिता के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव की पूजा के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था कि रात को जब वो सो रहे थे तो करीब दो बजे उसकी पत्नी पूजा बिना बताए कहीं पर चली गई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की। परंतु पूजा का कोई पता नहीं चला।
जब उसने वापस घर आकर सामान चैक किया तो उसके घर में रखे 12 तोले सोने के जेवरात व 11 हजार रूपए की नगदी गायब मिली। जिसको उसकी पत्नी साथ ले गई। उसने अपनी पत्नी के फोन पर संपर्क किया तो उसका फोन बंद मिला। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर उसकी पत्नी पूजा की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये खबरें भी पढ़ें :-
Lok Sabha Elections 2024 Exit Poll Results LIVE: India’s Biggest Election Coverage.. #livehindinews,
Accident in Barwala : दौलतपुर के पास दो कारों की टक्कर में एक की मौत, एक घायल,
पिल्लू खेड़ा मंडी थाना क्षेत्र में नाबालिग की अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, मामला दर्ज,
नया गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई की ज्वार बहाई, बड़े भाई के खिलाफ मामला दर्ज,
HSSC jobs को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी हरियाणा सरकार ,
हरियाणा में खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज, एएसपी करेंगी जांच,
घरेलू कलह के चलते पत्नी की हत्या, पुलिस जांच में जुटी,
पीने के पानी को लेकर हांसी में ग्रामीण महिलाओं का प्रदर्शन,
सरकारी स्कूल के अध्यापक ने छात्रों को ऐसा दिया होमवर्क, छात्रों के अभिभावकों सहित देखने वाले सब हैरान ,
हांसी में लगी आग: नेशनल हाईवे किनारे झुग्गियों में लगी आग, आग में एक बच्ची सहित दो झुलसे, कई पशु जिंदा जले,