Demonstration over drinking water in Hisar, women broke empty pots in Jal Ghar due to shortage of drinking water in Ramayana village
![]() |
| रामायण गांव में पीने के पानी को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं। |
हरियाणा न्यूज/हांसी : शनिवार को रामायण गांव के ग्रामीणों ने गांव में पेयजल किल्लत को लेकर जल घर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता कश्मीरी देवी सहित मौके पर पहुंची सभी महिलाओं ने की। गांव में पेयजल किल्लत की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने जल घर पर खूब हंगामा किया, और खाली मटके फ ौड़े। महिलाओं ने बताया कि गांव में बहुत सारे घर ऐसे हैं जहां पर पेयजल सप्लाई नहीं पहुंच रही है। जहां पर पानी पहुंचता है वहां गंदा पानी सप्लाई होता है। जल घर के टैंकों की सफाई तक नहीं की गई है। जल घर में तीन टैंक हैं। एक टैंक पूरी तरह से सूख चुका है दो टैंकों में थोड़ा बहुत पानी बचा हुआ है। गर्मी के कारण पानी गर्म होने से टैंक में काफी मछलियां मर गई है। मरी हुई मछलियों को टैंकों से बाहर भी नहीं निकाला गया है। टैंक के पानी से बदबू आ रही है।
यूट्यूब वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और शेयर करें:-
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि गांव के सैकड़ो घरों के लोग मरी हुई मछलियों का बदबूदार पानी पीने को मजबूर है। ग्रामीणों ने जल घर में तैनात पक्के कर्मचारियों से बातचीत करने की कोशिश की तो पाया कि एक भी पक्का कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था। कौशल निगम का कर्मचारी दलवीर व मंजीत मौके पर मौजूद था। इस दौरान महिलाएं जल घर में ही धरने पर बैठ गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच अनिल टोनी को दी। सूचना मिलते ही सरपंच अनिल टोनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत की और ग्रामीणों को समस्या का स्थाई समाधान करवाने का भी आश्वासन दिया।
काफी ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल घर के पक्के कर्मचारी रामायण गांव के जल घर का पानी पड़ोस के गांव में सप्लाई करते हैं। जिसकी वजह से रामायण में पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक जल घर में बवाल मचाया। टैंको से मरी हुई मछलियां निकालकर प्रदर्शन किया। इसकी सूचना जन स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दी गई। लेकिन कोई भी उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सरपंच अनिल टोन ने बताया कि गांव में अनेक जगह पर पब्लिक हेल्थ के पाइप टूटे हुए हैं। जिनकी वजह से भी घरों में गंदा में दूषित पानी जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब पाइप ठीक करने को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कहते हैं तो वह ठीक करने से मना कर देते हैं।
रामायण गांव के जल घर में कार्यरत सभी सरकारी कर्मचारियों की बदली करवाने को लेकर ग्रामीणों ने पब्लिक हेल्थ विभाग की एक्सइएन को पत्र लिखा है। पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जल घर में कार्य रहते कुछ सरकारी कर्मचारी ड्यूटी टाइम पर ही शराब पीते हैं। न ही समय सप्लाई छोड़ते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि इन कर्मचारियों की बदली करके उनकी जगह नए कर्मचारी भर्ती की जाए। इस अवसर पर सरपंच अनिल टोनी, संतोष मेवा गुड्डी मीरा संतरा देवी कश्मीरी देवी सोनू रामवती प्रमिला मुन्नी कविता, बसंती, बबीता, सुंदर, मैंना, ममता, भतेरी, सुनीता, सुनील, अनिल, सुखबीर, रतिराम, सीताराम, लाला सिंह, सतबीर सहित गांव के अनेक लोग मौजूद रहे।
ये खबरें भी पढ़ें :-
हांसी में लगी आग: नेशनल हाईवे किनारे झुग्गियों में लगी आग, आग में एक बच्ची सहित दो झुलसे, कई पशु जिंदा जले,
खरखौदा की पेंट फैक्टरी में आग का तांडव ! Fire rages in Kharkhoda paint factory ,
हाईकोर्ट के फैसले का HSSC jobs पर असर: टीजीटी के 7471 पदों का रिजल्ट जारी हो सकेगा, ग्रुप डी की भर्ती में चयनित उम्मीदवारों असर ,
पानीपत कोर्ट की चौथी मंजिल से कूदा भगौड़ा आरोपित, पुलिस कस्टडी से भाग कर मारी छलांग,
रोहतक के जींद चौंक पर बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, बहन से मिलने जा रहा था मोखरा गांव का अनिल,
लाडवा नहर में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक डूबा,
अनियंत्रित बाईक दीवार से टकराई, 2 साथियों की मौत,
हिसार होटल में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, युवक शादीशुदा महिला के साथ कल रुकने आया था होटल में,
हांसी में सिलेंडर ब्लास्ट: छत का लेंटर टूटा, पड़ोसियों की छत पर कूद कर बचाई जान,
फर्जी प्रमाण पत्रों से की डाक सेवक की नौकरी,
सरकार और कर्मचारियों के बीच छिड़ी जुबानी जंग, कर्मचारी बोले धमकी देने की बजाय लंबित मांगों का समाधान करे सरकार ,
गांव चौधरीवाली, आदमपुर, कोहली, खैरमपूर, फ्रांसी, लांधड़ी, किनाला, नारनौंद, माजरा एवं बुढाना में भांग के पौधों को किया गया नष्ट,