Priyanka Gandhi held roadshow in Sirsa in favour of Selja
– प्रियंका बोली, मंहगाई व बेरोजगारी चर्म पर, होगा बदलाव
| सिरसा में कुमारी सैलजा के पक्ष में रोड शो में भाग लेती प्रियंका गांधी। |
हरियाणा न्यूज टूडे/सिरसा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं फायर ब्रांड नेत्री प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार थमने के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को सिरसा पहुंची। यहां पर उन्होंने इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए रोड शो में भाग लिया। करीब एक घंटा 10 मिनट तक चिलचिलाती धूप में प्रियंका गांधी लगातार लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा के चुनाव को और अधिक मजबूती प्रदान करती रही। रोड शो की शुरुआत श्री श्याम बगीची अनाजमंडी से हुई। इसके बाद जनता भवन, जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, परशुराम चौक, अंबेडकर चौक तक रोड शो चला। रोड शो के दौरान हजारों लोगों की भीड़ उमडऩे से सिरसा शहर की सडक़ें जाम हो गई। तेज धूप व गर्मी के बावजूद रोड शो की रफ्तार मंद थी और जोश से लबरेज लोग पूरी रफ्तार से आगे भी बढ़ नहीं पा रहे थे। इसलिए रोड शो को अंबेडकर चौक पर ही समाप्त करना पड़ा। हालांकि, लालबत्ती चौक से इसे आगे चलकर सांगवान चौक तक जाना था, लेकिन हीट वेव की चेतावनी के मद्देनजर जनता के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए रोड शो को पहले ही अंबेडकर चौक पर समाप्त कर दिया गया।
रोड शो के दौरान विशेष रूप से तैयार किए गए वाहन पर सबसे आगे प्रियंका गांधी खड़ी थी, जबकि उनके बाईं ओर कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा व दाईं ओर पूर्व मंत्री किरण चौधरी खड़ी थी। लोकसभा चुनाव के दौरान यह पहला मौका रहा, जब प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा में आई थीं। वे सबसे पहले सिरसा आई और बतौर स्टार प्रचारक पार्टी की ओर से एकमात्र रोड शो में शिरकत की। इस दौरान उम्मीद से कहीं अधिक भीड़ उमडऩे से कुमारी सैलजा को माइक अपने हाथ में लेकर व्यवस्थाओं को खुद संभालना पड़ा। सडक़ के दोनों ओर खड़े लोगों ने फूलों की बरसात कर कांगे्रस नेत्री प्रियंका गांधी, कुमारी सैलजा व अन्य नेताओं का स्वागत किया। प्रियंका गांधी की मौजूदगी में रोड शो के दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की यादें भी ताजा हो गई। इसकी वजह रोड शो में चलाया जा रहा थीम सॉन्ग बना। जो थीम सॉन्ग चलाया जा रहा था, वह भारत जोड़ो यात्रा का भी रहा था। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, कुमारी सैलजा जिंदाबाद के नारे लगाती रही। विशेष वाहन पर मौजूद रहीं प्रियंका गांधी व कुमारी सैलजा बीच-बीच में आपस में बातचीत भी करती नजर आई।
हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ लहर: प्रियंका गांधी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने इस रोड शो के दौरान कहा कि आज हरियाणा में भाजपा के खिलाफ लहर है। पूरे देश में अंडर करंट है। लोग मोदी सरकार की राजनीति से थक चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये सत्ता की राजनीति करते हैं, सत्ता के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। ये जनता को नकारने वाली राजनीति है। देश में बेरोजगारी बहुत हो चुकी है, महंगाई बहुत हो चुकी है, लोग थक चुके हैं और अब देश में बदलाव जरूर आएगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि हरियाणा में भी परिवर्तन तय है और प्रदेश की सभी सीटों पर कांग्रेस भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी। रोड शो की सफलता से आमजन में ये चर्चा जोरों पर है कि कांग्रेस हाईकमान पर कुमारी सैलजा की जबरदस्त पकड़ है। तेज गर्मी के बावजूद प्रियंका गांधी कुमारी सैलजा के समर्थन में एक घंटे 10 मिनट तक रोड शो के जरिए उनकी स्थिति को मजबूत करती रही।
हरियाणवी परिधान में दिखी सांस्कृतिक झलक
कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा व प्रियंका गांधी के रोड शो का शहर में विभिन्न जगहों पर स्वागत किया गया। इस दौरान सडक़ किनारे हरियाणवी परिधान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब वाहवाही बटोरी। रोड शो के दौरान लोगों द्वारा हाथों में लिए झंडे आकर्षण का केंद्र बने रहे। लोगों ने कांग्रेस के झंडों को हाथों में उठाया हुआ था। इसके साथ ही कुछ लोगों ने अपने हाथों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के फोटो छपी तख्तियां भी उठाई हुई थीं।
रोड शो के दौरान जिस विशेष वाहन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा व पूर्व मंत्री किरण चौधरी सवार थी, उस पर जगह-जगह पुष्प वर्षा होती रही। सडक़ के दोनों और खड़े लोगों ने जमकर गुलाब की पंखुडिय़ां बरसाकर अपनी नेत्रियों का स्वागत किया। चिलचिलाती धूप के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हो रहा था।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री किरण चौधरी, कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला, डबवाली विधायक अमित सिहाग, पूर्व मंत्री परमवीर सिंह, पूर्व विधायक निशान सिंह, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व सांसद डॉ. सुशील कुमार इंदौरा, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व विधायक प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक कुलवीर सिंह बैनीवाल, डॉ. अजय चौधरी , ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव विनीत पूनिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. केवी सिंह, वीरभान मेहता, अमीरचंद चावला, डॉ. वीरेंद सिवाच, नवीन केडिया, राजकुमार शर्मा, विनीत कंबोज, रगीना रंगा व राजेंद्र जग्गा आदि इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक भी मौजूद रहे।
ये खबरें भी पढ़ें:-
हिसार राजगढ़ रोड़ पर आजाद नगर में हादसा : थार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा गंभीर,
हरियाणा रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर, बस चालक की मौत,