There is an anti-BJP wave in Haryana, BJP will be wiped out in the assembly: Bhupinder Singh Hooda
पूर्व सीएम बोले, विधानसभा चुनाव में भी वोट काटु उम्मीदवारों को नजरअंदाज करेगी जनता – हुड्डा
![]() |
| लोकसभा चुनाव के बाद पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा। |
हरियाणा न्यूज/रोहतक : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जनता को जात-धर्म के नाम पर लड़वाने के अलावा भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन हरियाणा की जनता बीजेपी की इस जालसाजी का शिकार नहीं हुई। उन्होंने कहा कि 36 बिरादरी ने एकजुट होकर कांग्रेस को वोट दी और बीजेपी की हवा निकाल दी। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव में सिर्फ पार वाले नारों से नहीं बल्कि काम करने से बेड़ा पार होता है। इसीलिए एक के बाद एक बीजेपी के नारों की हवा निकल रही है और जनता उसे जमीनी सच्चाई से अवगत करवा रही है। पूर्व सीएम हुड्डा बुधवार को डी पार्क स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस गठबंधन को पूरे देश में सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। कांग्रेस गठबंधन को प्रदेश में 47.61 प्रतिशत वोट हासिल हुए। दूसरा नंबर कर्नाटक का है, जहां कांग्रेस को 45.3 प्रतिशत वोट मिले। उन्होंने कहा कि 2019 में कांग्रेस को सिर्फ 28 प्रतिशत वोट मिले थे, जिसमें इस बार 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं बीजेपी के वोटो में करीब 12 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। साथ ही 2019 में बीजेपी को 58 प्रतिशत वोट मिले थे, जो इस बार घटकर 46 प्रतिशत रह गए हैं। इसे स्पष्ट है कि हरियाणा में सत्ता विरोधी लहर चल रही है। विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी का सूपड़ा साफ कर कांग्रेस की सरकार लाने जा रही है। पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि इस बार जनता ने सिर्फ बीजेपी को ही नहीं, बल्कि विपक्ष का वोट बांटने के लिए चुनाव लडऩे वाली पार्टियों को भी सबक सिखाया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी वोट काटु उम्मीदवारों को जनता इसी तरह नजरअंदाज करेगी।
![]() |
| India गठबंधन की बनेगी सरकार, नायडू ने कर दिया खेला |
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में 36 बिरादरी ने एकजुट होकर कांग्रेस के समर्थन में मतदान किया है। ये भाईचारा ही हरियाणा की पहचान और कांग्रेस की ताकत है। हर वर्ग के मन में इस बात की टीस है कि जो हरियाणा 2014 से पहले प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने और विकास के हर पैमाने में देश का नंबर वन राज्य था, उस हरियाणा को भाजपा ने बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार, नशे व बदहाली में नंबर वन बना दिया है।
उन्होंने कहा कि दस साल में बीजेपी ने हरियाणा में कोई पावर प्लांट, बड़ी यूनिवर्सिटी, बड़ा संस्थान, मेट्रो, रेलवे लाइन या बड़ी परियोजना स्थापित नहीं की। बावजूद इसके इस सरकार ने हरियाणा को साढ़े चार लाख करोड़ के कर्ज तले दबा दिया। यही वजह है कि प्रदेश की जनता इस सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार बैठी है। कांग्रेस ने राज्यपाल से अल्पमत की बीजेपी सरकार को बर्खास्त करने और प्रदेश में जल्द चुनाव करवाने की मांग की है। इससे पहले पूर्व सीएम हुड्डा ने जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शिरक्त की।

