जीजा साली के रिश्ते में दरार: साढू से 25 लाख 50 हजार रुपए हड़पे, पैसे मांगने पर झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

By sunilkohar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Haryana looted 25 lakh 50 thousand rupees from his brother in law

Screenshot 2023 1120 104645
प्रतिकात्मक फोटो।

हरियाणा न्यूज/करनाल : बुजुर्गों के कहने में तो साढ़ू साली का रिश्ता ढींड जैसा होता है, लेकिन आजकल ज्यादातर लोग जीजा साली के रिश्ते को इस कदर मानते हैं कि सगे भाई बहन से भी धोखाधड़ी कर जाते हैं। परंतु करनाल जिले के गांव कुंजपुरा वासी एक व्यक्ति पर साढ़ू साली के 25 लाख रुपए से ज्यादा हड़पने का मामला सामने आया है। यही नहीं पैसे वापस मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि उसके साढू व उसके टरिवार ने धोखाधड़ी करके 25 लाख 50 हजार रुपए हड़पने व पैसे मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज करवाया गया है। दिलबाग सिंह वासी खेडा कालोनी नजदीक सैक्टर-16 करनाल ने शिकायत में बताया कि मुख्यारोपी उसका साढू है जिसके चलते घर आना जाना रहता था।

दुकान पर आकर मुझे बार-बार अपने बिजनैस के बारे में बताया करता था और कहता था कि लाखों रुपए की कमाई कर रहा है। बिजनैस में ठगने की नीयत से पैसे लगाने के लिए कहा करता था। रिश्तेदारी व विश्वास के नाते अपने बारे और अपने काम के बारे में इसको सारा बता रखा था। इसको यह भी पता था कि मेरी यूको बैंक से 22 लाख रुपए की लिमिट बनी हुई है।

आरोप है कि साढू परिवार ने बिजनैस के नाम पर षड्यंत्र रचकर राशि की मांग की। लालच दिया कि 2-3 महीने बाद पूरी राशि दोगुना करके वापस देंगे। कुल मिलाकर 25 लाख 50 हजार रुपए हड़प कर लिए गए हैं। जब पीड़ित ने थाना शहर व पुलिस अधीक्षक करनाल को दरखास्तें दी तो उसके बाद जान से मारने की धमकी दी।

कई बार अनजान आदमियों को पीड़ित की दुकान पर भेजा है। साथ ही पैसे मांगने पर झूठे छेड़छाड़ बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देने व जान से मारने की धमकी दी जाती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :- 

नारनौंद में नहर की पटरी पर पड़ा मिला युवक का शव , 

विदेश जाने वाले सावधान: हो सकतें हैं ठगी का शिकार, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के बाद इटली भेजने के नाम पर ठगी ,

बास अनाज मंडी से गेहूं के कट्टे चोरी करने के मामले में 3 गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज

सस्ता डीजल खरीदना कहीं आप पर भी ना पड़ जाए भारी, हो सकती है ये चीज, पढ़ें पूरी खबर ,

हांसी सड़क हादसे में मामा भांजा के टूटे हाथ पांव 

जींद में टास्क कम्पलीट कर मोटा मुनाफे का झांसा देकर क्लीनिक संचालक से लाखों की ठगी

अनाज मंडी में ट्रक चालक ने बुजुर्ग को कुचला, मौत

तालाब बना सोनीपत बस स्टैंड, बस स्टैंड में जलभराव से यात्री परेशान, अधिकारी ढूंढ रहे बहाने

हांसी के गांव में तेजधार हथियार से युवक पर हमला, चार के खिलाफ मामला दर्ज,

Adampur News : साथियों सहित घर में घुसकर ताऊ पर हमला, बहन को भी मारी चोटें,



Discover more from Haryana Abtak News- Latest News Haryana Update Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Leave a Comment

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer

Discover more from Haryana Abtak News- Latest News Haryana Update Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading