Accused arrested with illegal weapon in Karnal
आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस व बोलेरो गाड़ी बरामद
Karnal News Today: करनाल पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध हथियार रखने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-1 करनाल की टीम ने मुख्य सिपाही अमित कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल .32 बोर, दो जिंदा कारतूस तथा एक बोलेरो गाड़ी बरामद की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!करनाल में अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू
इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना सदर करनाल के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी अमनदीप उर्फ पहलवान पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी गांव शहर मालपुर, थाना बापौली, जिला पानीपत को गिरफ्तार किया है। ( Karnal Breaking News )
पुलिस जांच के दौरान आरोपी द्वारा पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह पुरानी रंजिश के चलते अपनी सुरक्षा के लिए अवैध हथियार अपने पास रखता था।
सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना एवं सतर्क निगरानी के आधार पर इंद्री रोड स्थित कर्ण लेक के नजदीक आरोपी को काबू कर विधि अनुसार गिरफ्तार किया। ( Karnal crime News Today )
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल .32 बोर, दो जिंदा कारतूस तथा एक बोलेरो गाड़ी बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी हत्या एवं आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।













