Narnaund Traffic Police issued challan of Rs 52500 for Bullet Bike, Bullet Bike was embellished
हरियाणा न्यूज नारनौंद : ट्रैफिक पुलिस प्रदेश भर में बुलेट बाइक से पटाखे वाले मनचलों पर विशेष नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में नारनौंद ट्रैफिक पुलिस द्वारा शनिवार को बुलेट बाईक से पटाखे बजाने, प्रेशर हॉर्न बजाने, चार सवारियों सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। ( Narnaund News)
नारनौंद पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज रामनिवास ने पुलिस टीम के साथ शहर के जींद रोड स्थित खांडा मोड़ पर नाका लगाकर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। उसी दौरान सुलचानी गांव के चार युवक एक बुलेट बाइक पर सवार होकर आए। पुलिस ने उनको रुकवाया और आरोपियों से बुलेट बाइक के कागजात मांगे। युवकों के पास बाइक के कोई कागजात नहीं मिले। ( Hansi News Today)
वही बुलेट बाइक को चेक किया तो उसमें प्रेशर होने लगा हुआ था और बुलेट बाइक से पटाखे भी बज रहे थे। युवकों ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ था। ट्रैफिक नारनौंद ट्रैफिकपुलिस इंचार्ज रामनिवास ने बाइक का 52,500 का चालान काट कर उसको एम्पांड कर दिया।
अवैध देशी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
थाना नारनौंद पुलिस ने 24 बोतल अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रोहताश निवासी लोहारी राघो के रुप में हुई है। थाना नारनौंद पुलिस में तैनात ए.एस.आई. कृष्ण कुमार ने बताया कि गश्त पडताल के दौरान गांव लोहारी राघो में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को शक के आधार पर रुकवाकर पिछे रखे बॉक्स की तलाशी ली तो बॉक्स के अन्दर से 24 बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई। व्यक्ति से शराब पुछा तो कोई बिल व परमिट पेश नहीं कर सका। आरोपी को 24 बोतल अवैध शराब व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ थाना नारनौंद में शराब अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
YouTube Amazing Video
ये खास खबर पढ़ें : –
Hisar News Today: मिर्जापुर गांव में व्यक्ति पर हमला, 2 भाइयों पर केस दर्ज,
रतिया में कब्जा छुड़वाने पर बवाल, टीम पर हुआ पथराव, गाड़ी के टूटे शीशे,
हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा में शामिल 5 लोगों की कटी जेब,
Bhuna News : धौलू चोरी का पुलिस ने किया खुलासा : दो चोर काबू,