Verification: eefe237ed2c24d7f

एमएसजी सत्संग भंडारे में पहुंची साध संगत ! The devotees reached the MSG Satsang Bhandara

0 minutes, 9 seconds Read

भीषण गर्मी में भारी तादाद में एसएसजी भंडारे में पहुंची संगत

Photo 1716727083415
डेरा सच्चा सौदा में भंडारे में उपस्थित साध संगत।


हरियाणा न्यूज टूडे/सिरसा :  एमएसजी सत्संग का पावन भंडारा ( devotees reached the MSG Satsang Bhandara )  रविवार को डेरा सच्चा सौदा में साध संगत ने बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। भंडारे में चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी के बावजूद बड़ी तादाद में साध संगत ने भाग लिया। इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा किए जा रहे 163 मानवता भलाई कार्यों को रफ्तार देते हुए 76 जरूरतमंद बच्चों को मौसम के मुताबिक कपड़े वितरित किए गए।


एमएसजी सत्संग भंडारे कार्यक्रम की शुभारंभ पवित्र नारा लगाकर किया गया। इसके पश्चात डेरा के कविराजों ने भजनवाणी के माध्यम से सतगुरु की महिमा का यशोगान किया। इससे पूर्व उपस्थित साध-संगत ने डेरा प्रमुख को पावन एमएसजी सत्संग भंडारे की बधाई दी। इस दौरान एमएसजी सत्संग भंडारे से संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। एमएसजी सत्संग भंडारे में उपस्थित साध-संगत को संबोधित करते हुए डेरा प्रमुख डॉ. गुरमीत सिंह ने कहा कि फकीर उस परम पिता परमात्मा के आगे प्रार्थना दुआ करते रहते है, अरदास करते रहते है और उसका मकसद सिर्फ एक ही होता है कि हर जीव सुख-शांति हासिल करे। हर इंसान को वो खुशियां मिले, जिसके लिए वह दुआएं करता है, प्रार्थनाएं करता है, मगर वो सिर्फ जायज मांग होनी चाहिए। 











उन्होंने कहा कि नाजायज मांग ना तो कभी पूरी होती है और ना उसके लिए कभी संत-पीर फकीर दुआएं करते हैं। जायज-नाजायज, सही है या गलत है, इसका पता कैसे चले, के बारे में बताते हुए पूज्य गुरु जी ने कहा कि  अगर इन्सान सत्संग लगातार सुनता है तो ये हो ही नहीं सकता कि उसे यह पता ना चले कि उसके लिए सही मांग कौन सी है और गलत मांग कौन सी है। सही मांग वो होती है जिससे परिवार का भला हो, समाज का भला हो, देश और संसार का भला हो। सही मांग वो भी होती है जिससे शरीर का भला हो, आत्मा का भला और दिमाग में शांति रहे। उन्होंने कहा कि इंसान को सदा जुबान का पक्का बनना चाहिए। जो जुबान के पक्के होते है उन पर ही समाज में विश्वास किया जाता है, यकीन किया जाता है। जो इंसान जुबान के कच्चे होते है उन पर घर वाले यकीन नहीं करते, समाज का उन पर यकीन करना तो दूर की बात है। आज ऐसा समय चल रहा है जिसमें जुबान की बात जो छोडि़ए आज तो लोग लिखा हुआ मुकर जाते है। 











प्रचंड गर्मी को देखते हुए साध-संगत के लिए ठंडा-मीठा पानी पिलाने के लिए सेवादार पूरी तन्मयता से जुटे हुए थे। इसके अलावा जगह-जगह पानी की छबील लगाई गई थी। इस अवसर पर शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में एक विशाल जन कल्याण परमार्थी चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया, जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में मरीजों को दवाइयां भी फ्री में दी गई। इसके अलावा विकलांगता निवारण शिविर में जिन मरीजों के कैलीपर के नाप लिए गए थे, उन्हें कैलीपर भी दिए गए। वहीं सत्संग पंडाल में करियर काउंसलिंग शिविर भी लगाया गया, जिसमें विभिन्न करियर एक्सपर्ट ने करियर संबंधी मार्गदर्शन किया।

ये खबरें भी पढ़ें :-

नारनौंद में दुकानदार पर लाठी डंडों व तेजधार हथियार से हमला ,

हांसी में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जाने मृतक कौन से गांव का रहने वाला था?,

लोकसभा चुनाव में दिखा किसान आंदोलन का असर, ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा में मायूसी, शहरों में बढ़त

लोकसभा चुनाव हरियाणा में जिलेवार टोटल मतदान प्रतिशत, 

लोकसभा चुनाव नारनौंद, खेड़ी जालब, बास में ईवीएम मशीन खराब, कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व विधायक प्रोफेसर रामभक्त, राजबीर मोर, व गौतम ने किया मतदान

मासूम छात्रा की आंख को टीचर ने फोड़ा, गुस्से में आकर टीचर ने छात्रा को मारी नोटबुक, खून बहने लगा तो भेज दिया घर,
Lok Sabha Elections Voting Hisar: मतदान  को लेकर सुबह उत्साह, दोपहर तक शांत, शाम को फिर दिखा जोश
95 वर्षीय तुलसीराम ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर किया मतदान,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *