लव मैरिज करने वाली तीन बेटियों की मां ने फंदा लगा दी जान

0 minutes, 8 seconds Read

 Mother of three daughters who had love marriage committed suicide by hanging herself

लव मैरिज करने वाले पति से सात साल पहले हो गया था तलाक 

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।

 हिसार की ताजा खबर : जहाजपुल क्षेत्र में रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने अज्ञात परिस्थितियों में अपने घर पर फांसी लगा जान दे दी। सूचना मिलने पर मुल्तानी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। ( Hisar News Today)

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जहाजपुल क्षेत्र में रहने वाली भारती ने करीब 19 वर्ष पहले लव मैरिज की थी। शादी से उसकी तीन बेटिया है। करीब सात वर्ष पहले उसका अपने पति से तलाक हो गया था। अब वह अपनी तीन बेटियों के साथ रह रही थी। सोमवार सुबह उसे अपनी तीनों बेटियों को स्कूल भेज दिया था। दोपहर 2:30 बजे जब 12 वर्षीय बेटी घर लौटी तो उसने अपनी मां को कमरे में चुन्नी के सहारे फंदे पर लटका देखा। इस बात की सूचना उसने मकान के प्रथम तल पर रहने वाली अपनी चाची को दी।

 इसके बाद भारती को पंखे से नीचे उतार कर चेक किया गया तो वह मर चुकी थी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में भारती की बड़ी बहन शिवानी के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। अब सवाल उठता है कि इन तीन मासूम बच्चियों का सहारा कौन होगा ? क्योंकि पिता तो पहले ही अपनी पत्नी से तलाक लेकर पत्नी व बच्चियों को छोड़ कर चले गए थे और अब इन मौसमों के सर से मां का साया भी उठ गया है।

 ये खबरें भी पढ़ें:-

नशे में धुत्त युवक ने आनलाइन सेवा केन्द्र में की तोड़फोड़ ,

हिसार में होटल की लिफ्ट गिरी, बच्चों सहित एक ही परिवार के 15 लोगों की अटकीं सांसें, जन्मदिन सेलिब्रेट करने होटल आया था परिवार ,

नारनौंद पुलिस थाने से चंद किलोमीटर दूर चोरों की दहशत, हजारों रूपए के पशु चोरी,

सिरसा दिल्ली नेशनल हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस पलटी, यात्री घायल,

नारनौंद में कांग्रेस पर दहाड़े मुख्यमंत्री सैनी, कैप्टन बोले थापीमार से रहना सावधान

कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश बोल – भाजपा नेताओं ने पूंजीपतियों के आगे  टेके घुटने

मुख्यमंत्री की रैली से पहले किसान नेताओं को किया घरों में नजर बंद,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *