ITI students took to the streets in Hansi
आईटीआई की छात्राओं ने प्रदर्शन कर SDM को सौंपा ज्ञापन, तीन सदस्यीय कमेठी का किया गठन
हरियाणा न्यूज/विमल.
हांसी : हरियाणा के हिसार के हांसी में गर्ल्स आईटीआई की छात्राएं सोमवार को प्रिंसिपल को निलंबित करने की मांग को लेकर सडक़ों पर उतर आयी। छात्राओं ने हांसी-दिल्ली रोड पर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने आईटीआई की प्रिंसिपल और चपरासी पर गाली-गलौज व प्रताडऩा के आरोप लगाए थे। कुछ दिन पहले भी आईटीआई की छात्राएं हांसी लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए पहुंची थी। लेकिन उस समय उनका समझौता हो गया था। आईटीआई की छात्राएं काली देवी चौक से लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए पहुंची।
