हिसार में दो कारों में टक्कर : आल्टो कार चालक फरार, साथ की सीट पर बैठा पुलिस कर्मी पाया नशे में चूर

0 minutes, 6 seconds Read

 Collision between two cars in Hisar: Alto car driver absconds, policeman sitting next to him found drunk

नशे में धुत्त पुलिस कर्मी का वीडियो वायरल

प्रतिकात्मक फोटो। 

हरियाणा न्यूज हिसार : नए साल पर राजगढ़ रोड़ पर सैक्टर-15 मोड़ के पास शराब के नशे में धुत्त एक चालक ने दूसरी कार में टक्कर मार दी। इससे दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई । टक्कर मारने वाली कार का चालक मौके से फरार हो गया। उसी कार में सवार एक पुलिस कर्मी नशे में धुत्त पाया गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कैमरी रोड़ एरिया के सचिन सिहाग ने बताया कि वह सोमवार को दोस्त के साथ कार में रैड स्कवेयर मार्केट से आधार अस्पताल के पास अखाड़े में अभ्यास करने जा रहा था। हम राजगढ़ रोड पर गोविंद पैलेस मोड़ पर पहुंचे तो आजाद नगर की तरफ से तेज स्पीड में आ रही कार ने अचानक कट मार दिया। जिस कारण दोनों कारें आपस मे टकरा गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चला रहा व्यक्ति उतरकर भाग गया। हम अपनी कार से उतरकर दूसरी कार की तरफ आए तो चालक से दूसरी सीट पर एक पुलिस कर्मी शराब के नशे में चूर होकर बैठा हुआ था। 

सचिन ने बताया कि कार में बैठे पुलिस कर्मी ने अत्यधिक शराब रखी थी। वह नशे के कारण खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। उसे कार से बाहर निकाला और उसका नाम पता पूछा तो वह कुछ बता नहीं पाया। उसने इतना नशा किया हुआ था कि वह कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। बाद में पुलिस कर्मी के परिजन आए और उसे साथ ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *