1.35 crore fraud in Hansi on pretext of getting loan
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Haryana News Today, Hansi: हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के व्यक्ति को 25 करोड़ रुपए का लोन दिलाने का झांसा देकर 1.35 करोड़ रुपए की ठगी करने के मामले में हांसी सीआईए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के मुंबई से एक साइबर ठग को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इससे पहले पुलिस 6 साइबर ठगों को पकड़ कर उनके कब्जे से ठगी की गई रकम में से 10 लाख रुपए बरामद कर चुकी हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
लोन का लालच देकर की गई 1.35 करोड़ रुपये की ठगी मामले में मुंबई से आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख रुपए बरामद
Hansi News : मामले की जानकारी देते हुए सीआईए-1 हांसी में तैनात सहायक उप निरीक्षक प्रवीण ने बताया कि थाना नारनौंद में दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुंबई (महाराष्ट्र) से आरोपी तरुण उर्फ चन्दन को गिरफ्तार किया । आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर हांसी लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर 10 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की गई। सहायक उप निरीक्षक प्रवीण ने बताया कि इस मामले में आरोपियों ने पीड़ित को 25 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का लालच देकर 1 करोड़ 35 लाख 38 हजार रुपये की ठगी की थी। मामले में इससे पहले 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनसे भी महत्वपूर्ण रिकवरी की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि 8 दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है l













