---Advertisement---

जनता ने लगाई भाजपा की नीतियों पर मोहर, घोषणाओं पर किया भरोसा : मनोहर लाल | Public approved BJP’s policies, trusted its announcements: Manohar Lal

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Public approved BJP policies, trusted its announcements: CM Manohar Lal

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पार्टी का पन्ना प्रमुख तक मजबूत नेटवर्क निभा रहा जीत में अहम भूमिका

पार्टी कार्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते पदाधिकारी व कार्यकर्ता।


मुख्यमंत्री ने विपक्ष के आरोपों को नकारा, हर वर्ग को बताया खुशहाल


Haryana News , हिसार: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों से स्पष्ट कर दिया है कि जनता का भरोसा केवल भाजपा पर ही है और इसके लिए इन राज्यों की जनता व कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। राज्यों के चुनाव परिणामों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी कार्यकर्ताओं के साथ सांझा करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिला कार्यालय पहुंचे थे। Haryana News Today







मुख्यमंत्री ने कहा कि चार राज्यों के परिणाम में भाजपा तीन में स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है और तेलंगाना, जहां केवल एक सीट थी, वहां लगभग 10 गुणा बढ़ोतरी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने संबंधित राज्यों की जनता व कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों व संबंधित राज्यों में हमारे घोषणापत्रों पर जनता ने विश्वास किया है। इन राज्यों की जनता ने कांग्रेस को नकारकर साबित कर दिया है कि केवल नारे लगाने से बात नहीं बनती बल्कि धरातल पर कुछ करना पड़ता है। उन्होंने कटाक्ष किया कि कांग्रेस के लोग कहते थे कि इन चुनावों का परिणाम आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा, तो वे उनकी बात को बड़ा कर रहे हैं।
पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री मनोहर


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष से पन्ना प्रमुख तक मजबूत है। हमने पन्ना प्रमुख तक जो मजबूत नेटवर्क बनाया है, उसका सबसे बड़ा फायदा पार्टी को चुनाव में मिलता है। इसके अलावा भाजपा सरकारों की अंत्योदय की भावना से काम करने की नीति को जनता पसंद कर रही है। पार्टी का प्रयास है कि अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक हमारी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियां व योजनाएं पहुंचे ताकि उनका उत्थान हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं व नीतियों का गांव—गांव जाकर जायजा लिया जा रहा है। जन संवाद के माध्यम से या विकसित भारत यात्रा के माध्यम से। यदि कोई कमी सामने आती है तो उसको मौके पर ही दूर करने का प्रयास किया जाता है। यदि कोई बड़ा मसला है तो उसे समय सीमा में दूर करने का प्रयास होता है। यही वजह है कि जनता हमारी नीतियों, कार्यक्रमों व कार्यक्रमों को पसंद करके समर्थन दे रही है और कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों को ठुकरा रही है।

जजपा के साथ गठबंधन रखने या न रखने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कुछ फैसले नीतिगत होते हैं, जजपा से हमारा गठबंधन चुनाव से पहले नहीं था, बाद में परिस्थिति के अनुसार करना पड़ा, ऐसे में परिस्थिति देखी जाती है। केन्द्र व राज्यों के चुनाव एक साथ करवाने की योजना बारे मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़ा कार्यक्रम है, केन्द्र सरकार व चुनाव आयोग यदि ऐसा करते हैं तो हम पूरी तरह से तैयार है। विकसित भारत यात्रा में सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग के विपक्ष के आरोपों को नकारते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकारी कार्यक्रम है और इसमें सरकारी मशीनरी का कोई दुरूपयोग नहीं है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में राशनकार्ड बढ़कर 38 लाख हो गए हैं, पैंशन व पैंशनधारी बढ़े हैं, नागरिकों के आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है, किसानों सहित हर वर्ग को उनका हक मिल रहा है, ऐसे में हर वर्ग खुशहाल है।

पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र, कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स, विधायक विनोद भ्याणा, वरिष्ठ नेता श्रीनिवास गोयल, मेयर गौतम सरदाना, महामंत्री एडवोकेट धर्मबीर रतेरिया व प्रवीण पोपली, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्नोई, मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer