Verification: eefe237ed2c24d7f

नारनौंद क्षेत्र के पूर्व सरपंच से 3.75 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा ; मामला दर्ज

0 minutes, 4 seconds Read

Fraud of lakhs of rupees from former sarpanch in Narnaund area 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज नारनौंद: नारनौंद क्षेत्र के गांव धर्मखेड़ी के पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह के साथ 3 लाख 75 हजार रुपए का फर्जीवाड़ा होने का मामला सामने आया है। सरपंच के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला फर्जी जानकार बनकर किसी साहिल ने फर्जीवाड़ा किया है। पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस हांसी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 पुलिस को दी शिकायत में धर्मखेड़ी गांव के पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह ने बताया है कि उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा था किवह आपके गांव वाला साहिल बोल रहा है जो आस्ट्रेलिया गया हुआ है। कॉल करने वाले ने कहा कि उसने आपके खाते में कई लाख रुपए जमा करवाए हैं। यह रुपए उनको किसी जानकार को देने है।

 आरोपी ने सरपंच को कहा कि उनके पास जानकार का फोन आएगा, आप उससे बात कर लेना। इसके बाद पूर्व सरपंच के पास एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने सरपंच को कहा कि उसके बच्चे बीमार है और उनका ईलाज करवाना है। फोन करने वाले ने कहा कि उन्होंने सरपंच के खाते में 1215000 जमा करवा दिए हैं। जो 24 घंटे में रिफंड हो जाएंगे। फोन करने वाले ने सरपंच ईश्वर सिंह को कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है और तुम्हारे गांव के साहिल को भी उन्होंने ही विदेश में भेजा है। 

पूर्व सरपंच ने आरोपियों की इन बातों पर विश्वास कर लिया। इसके बाद सरपंच ईश्वर सिंह ने आरोपियों के खाते में अलग-अलग करके 3 लाख 75 हजार जमा करवा दिए। रुपए जमा करवाने के बाद जब सरपंच ने साहिल से संपर्क किया तो पता चला कि साहिल से उसकी कोई बात ही नहीं हुई है। फिर सरपंच को मालूम पड़ा कि उसके साथ किसी ने साहिल का नाम लेकर ऑस्ट्रेलिया जाने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर दिया है। इसके बाद पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह ने साइबर थाना हांसी को शिकायत की। पूर्व सरपंच की शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की यों की छानबीन शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer