Verification: eefe237ed2c24d7f

Robbery in Hansi : बुर्जुग को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट की वारदात को दिया अंजाम

0 minutes, 5 seconds Read

Robbery in Hansi: The elderly man was given intoxicant and the robbery was carried out, 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज हांसी : रूपनगर कॉलोनी में देर रात करीब 9.30 बजे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग का रास्ता रोककर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। रूपनगर निवासियों ने सूचना मिलते ही पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इससे पहले बदमाश बुजुर्ग के साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।

रूपनगर निवासी करीब 65 वर्षीय रामबक्श ने बताया कि वह भगत सिंह रोड पर चाय की दुकान पर काम करता है। वीरवार रात करीब 9 बजे वह अपना कार्य खत्म करके रूपनगर अपने घर में जा रहा था। जब वह निरंकारी भवन के सामने गली में पहुंचा तो बाइक सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। राम बक्श का कहना है कि आरोपियों ने नशीला पदार्थ सूंघाकर उसको बेहोश कर दिया। इसके बाद अज्ञात युवक उसके करीब 350 रुपए व एक मोबाइल लूट कर ले गए। 

लूट की घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में मोहगे के लोग वहां पर एकत्रित हो गए। लोगों ने हांसी पुलिस से गुहार लगाई है कि इस एरिया में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। लोगों का कहना है कि इस मोहगे की गलियां बीड़ी होने के कारण यहां पर अक्सर असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। जो अक्सर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। लोगों ने हांसी एसपी से गुहार लगाई है कि वे यहां पर पुलिस की गश्त को बढ़ाएं ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। लोगों ने यह भी बताया कि वे इसको लेकर हांसी के विधायक विनोद भयाना व एस.पी. से मुलाकात करेंगे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer