---Advertisement---

हिसार के युवक ने महाराष्ट्र में पत्नी और दो बच्चों की पीटकर हत्या

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Youth from Hisar beats wife and two children to death in Maharashtra

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज हिसार : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हिसार के युवक ने शराब के नशे में पत्नी और दो बच्चों को बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बैट को कब्जे में लेकर शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

हिसार जिले के गांव खरड़ अलीपुर के अमित धर्मवीर बागड़ी (29) पर पत्नी भावना (24), बेटे अंकुश (8) और बेटी (6) की हत्या करने का आरोप है। जांच अधिकारी शशिकांत रोकड़े ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि बागड़ी शराब पीने का आदी था और नौकरी जाने के बाद से तनाव में था। इस कारण आए दिन घर में झगड़े होते थे। इससे तंग आकर भावना बच्चों को लेकर अमित के भाई विकास धर्मवीर बागड़ी के घर सिद्धिविनायक निवास, शेंदोबा चौक रहने लगी। कुछ दिन पहले अमित पत्नी और बच्चों से मिलने भाई के घर पहुंचा।

 विकास ने बताया कि पति-पत्नी के बीच चीजें सामान्य हो गई थीं। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह सात बजे विकास नौकरी पर चला गया और दोपहर में लौटा तो घर में उसे भाभी और बच्चों के खून से लथपथ शव मिले। शवों के निकट ही खून से सना बैट पड़ा था। पुलिस ने मकान मालिक एन. सिंघे की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। रोकड़े ने बताया कि आरोपित गत तीन दिन से अपने भाई के घर शांति से रह रहा था। 

अमित करीब 12 साल पहले काम के सिलसिले में महाराष्ट्र गया था। चाचा के काम करते हुए काफी कुछ सीखा। खरड़ अलीपुर के सरपंच सुभाष ने बताया कि काफी समय पहले अमित आया था तो उनको मिला था। अमित के पिता धर्मबीर, माता और दादी गांव में ही सालों से रहते हैं। धर्मबीर बीमार रहते हैं।

Tags : Haryana news TodayJind newsHisar Haryana newslatest news HansiNarwana Murder case News  Uchana Murder case

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer