Verification: eefe237ed2c24d7f

आस्ट्रेलिया वर्क वीजा कैसे लगवाएं और वर्क वीजा के नाम पर ठगी से कैसे बचें

0 minutes, 15 seconds Read

 How to get Australia work visa and how to avoid fraud in the name of work visa

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आस्ट्रेलिया वर्क वीजा के नाम पर की गई 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार

प्रतिकात्मक फोटो 

हरियाणा न्यूज हिसार : पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा आइपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना अग्रोहा पुलिस ने आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपित सिरसा निवासी मनोज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। 

     जांच अधिकारी एएसआई रामजी लाल ने बताया कि आरोपी मनोज ओल्ड कोर्ट सिरसा में Success immigration के नाम से इमिग्रेशन ऑफिस चलाता है। आरोपी ने जगाण निवासी अमन को ऑस्ट्रेलिया में वर्क वीजा पर भेजने के नाम पर 5 लाख रुपए लिए और अमन को ऑस्ट्रेलिया की जगह आर्मीनिया भेज दिया। जहा अमन 40 दिन रहा और आर्मीनिया से वापस आ गया। थाना अग्रोहा में अमन के पिता जगाण निवासी जगबीर ने शिकायत दी कि मनोज Success immigration ओल्ड कोर्ट रोड़ सिरसा ने 2 मार्च 2023 को इसके बेटे अमन को ऑस्ट्रेलिया वर्क वीजा पर भेजने के लिए 5 लाख रुपए नकद लिए। और अमन को ऑस्ट्रेलिया की जगह आर्मीनिया देश भेज दिया। आर्मीनिया में वह 40 दिन रह कर वापस आ गया। पैसे वापस मांगने पर न तो पैसे वापस करता और न ही फोन उठाता। 

   एएसआई रामजी लाल ने बताया की पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना अग्रोहा में 7 सितंबर 2023 को सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर इसी तरह धोखाधड़ी का पहले भी थाना सिविल लाइन सिरसा में केस दर्ज है जिसमे यह जेल में बंद था। जो हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ है। पुलिस ने आरोपित को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana News WhatsApp group

Haryana Breaking News Today 

इंटरनेट बंद करके व्यापारियों और आम जनता को नुकसान पहुंचा रही सरकार  

Under Bharat Bandh: भारत बंद के तहत हिसार के टोल पर धरना प्रदर्शन करवाया टोल फ्री 

हरियाणा के किसानों का बड़ा ऐलान , 16 फरवरी से हरियाणा के किसानों का ऐलान

किसान आंदोलन पार्ट 2 : किसानों ने तीसरे दिन रोकी रेल, टोल नाके करवाए फ्री, सरकार व किसानों के बीच तीसरे दौर की वार्ता में क्या होगा समाधान

Jind News Today: उचाना के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer