Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana Today हैडलाइंस: नदी में डूबने से पिता पुत्र की मौत, जींद में दर्दनाक हादसा, CBSE एग्जाम दूसरे की जगह देने वाली युवती गिरफ्तार

0 minutes, 15 seconds Read

Haryana today headlines in Hindi

पानीपत में डूबने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत

Haryana today: पानीपत जिले में शनिवार को यमुना नदी में नहाते समय पिता-पुत्री की डूबने से मौत हो गई। दरअसल, परिवार की सबसे छोटी बेटी नहाते वक्त पानी में डूब रही थी। जिसे बचाते हुए पिता का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद दोनों पानी में डूब गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पानी से दोनों को बाहर निकाला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फरीदाबाद में ऑडी कार में लगी आग

फ़रीदाबाद में बीपीटीपी लाल बत्ती के पास देर शाम एक ऑडी कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस की तत्परता और सूझबूझ के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। ( Haryana news today )

 

कुरुक्षेत्र में दूसरे की जगह बोर्ड की परीक्षा देने वाली युवती  गिरफ्तार

हरियाणा की कुरुक्षेत्र पुलिस ने CBSE के 10वीं बोर्ड एग्जाम में दूसरे की जगह पेपर देते हुए युवती को गिरफ्तार किया। पेपर देने के बदले युवती को 3 हजार रुपए मिलने वाले थे। एक पेपर देने की पूरी डील सिर्फ 5 हजार रुपए में फिक्स हुई थी, लेकिन युवती अपनी कद-काठी की वजह से 15 मिनट में ही पकड़ी गई। ( CBSE 10th class exam update )

 

जींद में दर्दनाक हादसा: बेकाबू स्विफ्ट कार ट्रक से टकराई,ड्राइवर की मौत

जींद में राष्ट्रीय राजमार्ग-352 पर शनिवार की सुबह एक सड़क हादसे में एक स्विफ्ट कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना भीड़ताना टोल प्लाजा के पास हुई, जहां लाल रंग की स्विफ्ट कार की आगे चल रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। ( Jind accident news today )

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के घर में घुसकर बदमाशों ने किया हमला

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नारनौल स्थित निवास पर अल सुबह संदिग्ध बदमाशों द्वारा घुसने और हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है। परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक नारनौल और महावीर पुलिस चौकी में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने तथा सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है। ( Haryana Congress news today in Hindi )

 

बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, गोहाना रोड़ पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, पोस्टमार्टम में देरी का आरोप, CMO मुर्दाबाद के नारे लगाए

जींद जिले के बुरैण गांव में बिजली विभाग में काम कर रहे खोखरी गांव के निवासी बिजेंद्र की शनिवार दोपहर बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और बिजली कर्मचारियों ने गोहाना रोड को जाम कर दिया।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में पोस्टमार्टम में अनावश्यक देरी की जा रही है। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन (CMO) के खिलाफ “CMO मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए। बाद में डीसी के सख्त आदेश के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को दे दिया और जाम खोल दिया। ( Jind news today in Hindi )

पति-पत्नी में विवाद : मायका और ससुराल पक्ष पार्क में भिड़े

फतेहाबाद शहर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में शनिवार को पति-पत्नी के आपसी विवाद में पुलिस की मौजूदगी में ही मायका और ससुराल पक्ष भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर थप्पड़-मुक्के बरसाए। दोनों पक्षों के तीन लोगों को नीचे गिराकर पीटा गया। इस दौरान एक महिला भी घायल हो गई। घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ( Fatehabad news today in Hindi )

 

हरियाणा पॉलिटिक्स न्यूज़

केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सन्यांस लेने की सलाह पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने पलटवार किया है। हुड्‌डा ने जवाब देते हुए कहा कि राजनीति से संन्यास लेने की सलाह मनोहर लाल खट्टर खुद को दे रहे हैं। उनके कार्यकाल में हरियाणा का भट्ठा बैठ गया। इतिहास लिखा जाएगा तो यह दर्ज होगा कि विकास में नंबर वन हरियाणा को मनोहर लाल के कार्यकाल में पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया।

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer