---Advertisement---

Kharkhoda News: खरखौदा कोर्ट के बाहर युवक की हत्या; गाड़ी में टक्कर मारकर की फायरिंग

Follow Us
---Advertisement---

Sonipat court Murder in Kharkhoda news

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Kharkhoda news: हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोदा में शनिवार को उसे समय हड़कंभ गया जब कोर्ट में पेशी भुगताने आए युवक की जिंदा है गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई। मृतक युवक का उसकी पत्नी के साथ कोर्ट में कैसे चल रहा था और जैसे ही वह कोर्ट से बाहर निकाला तो पहले से ही नजर जमाई बैठे हमलावरों ने उसे पर फायरिंग कर दी जिससे गोली उसके सिर और मुंह पर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक झज्जर जिले के बेरी थाना क्षेत्र के गांव दुबलधन निवासी नीरज उर्फ कातिया पुत्र नारायण सिंह जो हाल ही में गुरुग्राम के सेक्टर 37 सी गड़ोली खुर्द में रहता है। नीरज उर्फ कातिया का अपनी पत्नी के साथ सन 2019 से खरखौदा के अदालत में कैसे चल रहा था। शनिवार को नीरज की खरखोदा कोर्ट में पेशी थी और वह पेशी भुगताने के लिए कोर्ट में आया हुआ था। बताया जा रहा है कि जैसे ही नीरज कोर्ट में से बाहर निकाला और एसडीम ऑफिस के बाहर पहुंचा तो वहां पर पहले से ही बैठे अज्ञात हम लोगों ने उसे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। ( Kharkhoda murder news )

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस फायरिंग में कोर्ट में आए नीरज उर्फ कातिया के सर और मुंह में गोली लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर पड़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक केशव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है वही बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम में उनकी तलाश करने में जुटी हुई है। ( Kharkhoda court firing )

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नीरज जैसे ही कोर्ट से बाहर निकाला तो तीन चार युवकों ने उसकी गाड़ी के आगे गाड़ी अड़ा दी और टक्कर मार कर उसकी गाड़ी को रोक दिया और उसे पर फायरिंग कर दी। फिल्मी अंदाज में हुए मर्डर से लोग सब कुछ समझ पाते इससे पहले हमलावर कोर्ट परिसर के बाहर हत्या करके मौके से फरार हो चुके थे। अमला औरों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने में लगी हुई है। ( Sonipat court Murder )

मौके पर पहुंची खरखौदा पुलिस से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामला फिलहाल आपसे रंजिश को लेकर जांच की जा रही है साथ ही मामले के अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भी पुलिस की अलग-अलग टीम में जांच करने में लगी हुई है। मामला किसी आपसी रंजिश यह पारिवारिक हो सकता है लेकिन इसका पर्दाफाश हमलावरों के पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। ( Sonipat news today )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer