Verification: eefe237ed2c24d7f

हरियाणा में लड़की ने प्रेमी संग मिलकर मां की कर दी हत्या : बॉयफ्रेंड के साथ लड़की की मां ने पकड़ी ली थी , बॉयफ्रेंड और लड़की नेे कर दी थी मां की हत्या

0 minutes, 22 seconds Read

 Haryana girl along with her lover murdered her mother: deceased woman had caught the girl and her boyfriend red handed.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रात को घर वालों को लड़की ने दी थी नींद की गोलियां; मां की नींद खुली तो राज खुलने के दर से कर दी हत्या

शेरगढ़ की ढाणी में मृतक महिला रानी के घर पर जुटी भीड़ 

हरियाणा न्यूज फतेहाबाद : फतेहाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक लड़की रात को अपने प्रेमी के साथ गुलछर्रे उड़ा रही थी तो उसकी मां ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। राज खुल न जाए इसके लिए लड़की के प्रेमी ने लड़की की मां के सर में ईंट मारकर सर फोड़ दिया और लड़की ने दुपट्टे से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। मृतक महिला के परिजनों ने इस हत्याकांड का आरोप महिला के पति पर लगाया था लेकिन पुलिस जांच में उसे क्लीन चिट मिल गई थी।

रतिया क्षेत्र के गांव शेरगढ़ में रविवार की रात को चार बच्चों की मां रानी की हत्या कर दी गई थी और उसके शव को घर के बाहर ही फेंक दिया था। इसकी सूचना मिलते ही मृतक महिला के पति ने महिला के मायके में फोन कर सूचना दी। मार्तिका के परिजनों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया था कि उसने फोन किया तब कहा था कि वह गुरुग्राम में है लेकिन जब वह 1 घंटे का सफर करने के बाद मौके पर पहुंचे तो वह गांव में मिला। पुलिस ने मृतक महिला के पति शेरगढ़ ढ़ाणी निवासी बिक्कर पर लगाया था। 

बिक्कर सिंह गुरुग्राम में ड्राइवरी करता है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह रात को गुरुग्राम में ही था लेकिन सुबह गांव में पहुंचा है। लेकिन पुलिस को उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ तो पुलिस ने रलांधड़ी टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज सहित मोबाइल लोकेशन से जांच की तो उसकी बातों में सच्चाई पाई गई। 

तब पुलिस जांच की सी उससे तो है गई लेकिन इधर-उधर घूमती रही। समर्थक महिला के तीन बेटियां और एक बेटा है जिनमें से बड़ी बेटी शादीशुदा है जबकि दो बेटियां और एक बेटा अविवाहित हैं। जब महिला की हत्या की गई तो और सुबह उसके छोटी बेटी और बेटा सो कर उठे तो उन्हें उल्टियां लग रही थी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाएगा तो उनके स्वास्थ्य की जांच करने पर सामने आया कि उन्होंने नींद की गोलियां खाई हुई है। तब उन्होंने बताया कि रात को सोते समय दूसरे नंबर की बहन ने उन दोनों सहित उनकी मां को चाय बनाकर पीने के लिए दी थी। यह बात सुनकर पुलिस की जांच की सुई मृतक महिला रानी की दूसरे नंबर की बेटी की तरफ घूमी और उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो पूरे मामले से पर्दाफाश हो गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपित लड़की ने बताया कि काफी समय से रतिया के टोहाना रोड के रहने वाले दो बच्चों के पिता के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। एक बार जब वह दोनों आपस में मिल रहे थे तो उसकी महारानी ने उन्हें पकड़ लिया था और उसे समय उसने चेतावनी देकर छोड़ दिया था। घटना वाली रात उसने अपने दोनों बहन भाइयों और मां को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर दी थी जो गोलियां उसके बॉयफ्रेंड ने ला कर दी थी। रविवार की रात को बहन भाई और मां के सोने के बाद लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को बुला लिया और घर के बाहर दोनों मौज मस्ती कर रहे थे कि उसकी मां की नींद खुल गई। जब उसकी मां की नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी बेटी अपने बिस्तर पर नहीं है तो वह उसे तलाशते हुए उनके पास पहुंच गई। 

पुलिस पूछताछ में लड़की ने खुलासा किया कि जब उसकी मां ने उसे और उसके बॉयफ्रेंड को रंगे हाथों पकड़ लिया तो उन्होंने माफ करने के लिए काफी गुहार लगाई लेकिन उसकी मां नहीं मानी तो उसके बॉयफ्रेंड ने वहां पर पड़ी एक ईंट उठाकर उसके मन के सिर में मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक लड़की ने खुलासा किया है कि ईंट मारने के बाद घायल महिला के हाथ पांव उसके बॉयफ्रेंड ने पकड़ लिए और लड़की ने दुपट्टे से उसकी मां का गला दबाकर हत्या कर दी।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

शंभू बॉर्डर व खनौरी बॉर्डर पर हलचल तेज, किसानों ने बनाई रणनीति 

हरियाणा में प्रेमी जोड़े ने लगाया फंदा, गांव गुहांड में हड़कंप 

Haryana News Today 

Weather Update in Haryana Punjab and Delhi NCR 

TGT jobs 303 post 

सरकारी योजनाएं 

Today Headlines in Haryana 

हिसार की ताजा खबर 

हिसार में भाजपा नेता अवैध रूप से वसूली करता गिरफ्तार 

crime news Sirsa 

Hisar politics news

पुलिस को लड़की ने बताया कि अपनी मां की हत्या करने के बाद उसका बॉयफ्रेंड चुपके से अपने घर चला गया और वह नींद की गोलियां खाकर अपने घर के अंदर जाकर बिस्तर पर सो गई ताकि किसी को उन पर शक ना हो। पुलिस ने आरोपित मां की हथियारण बेटी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव शेरगढ़ की ढाणी में सोमवार की सुबह करीब 6:00 बजे गली में एक महिला का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ पाया गया था। सुबह-सुबह गले में शव पड़ा होने पर गांव के लोगों की भीड़ वहां पर जमा हो गई और मामले की सूचना पुलिस और मृतक महिला के पति को दी। सूचना मिलने के बाद मृतक महिला के पति ने अपने ससुराल पंजाब में फोन किया और हादसे के बारे में जानकारी दी। मृतक महिला के भाई व भतीजों ने मृतक महिला रानी के पति पर ही हत्या का शक जाहिर करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। लेकिन रतिया पुलिस ने मामले की निष्पक्ष और तेजी से जांच की तो पूरे मामले से पर्दाफाश हो गया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer