Verification: eefe237ed2c24d7f

Kisan Protest Latest News : किसानों का दिल्ली कूच, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; शंभू और खनौरी बॉर्डर पर भारी तनाव, पुलिस की लाठी चार्ज व आंसू गैस के गोलों से बचने के लिए किसानों ने अपनाई ये रणनीति

0 minutes, 12 seconds Read

Kisan Protest Latest News : 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केन्द्र ने किसानों को फिर भेजा बातचीत का न्यौता; क्या बातचीत की टेबल पर फिर बैठेंगे किसान और केन्द्रीय मंत्री 

हरियाणा न्यूज चंडीगढ़ : किसानों और केन्द्र सरकार के बीच चौथे दौर की वार्ता विफल होने के बाद किसानों ने बुधवार को दिल्ली कूच का ऐलान किया हुआ है। बुधवार को किसानों ने जैसे ही दिल्ली कूच के लिए कदम आगे बढ़ाए तो हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दाग दिए। शंभू बॉर्डर व खनौरी के पास दातासिंह वाला बॉर्डर पर स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है। वहीं केन्द्रीय कृषिमंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों को फिर से बातचीत के लिए न्यौता भेजा है। 

दिल्ली कूच करने के लिए किसान जैसे ही शंभू बॉर्डर व खनौरी के पास दाता सिंह वाला बॉर्डर पर पुलिस नाके की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले ड्रोन की मदद से दाग दिए। वहीं किसानों ने आंसू गैस के गोलों से बचने के लिए पुख्ता प्रबध करने का दावा किसानों द्वारा किया जा रहा है। शंभू व दातासिंह वाला बार्डर के अलावा डबवाली बॉर्डर पर भी स्थिति तनाव पूर्ण बताई जा रही है। अगर शंभू बार्डर की बात करें तो यहां पर हजारों ट्रैक्टरों में करीब 15 से 20 हजार किसान बताए जा रहे हैं। वहीं खनौरी के दातासिंह वाला बार्डर पर भी करीब 800 ट्रैक्टरों के साथ करीब दस हजार किसान दिल्ली कूच की तैयारी में बॉर्डर पर पहुंचे हुए हैं। 

आंसू गैस से बचने के लिए स्पेशल मास्क व चश्मे

दिल्ली कूच करने के लिए किसानों ने अपनी तैयारी पूरी की हुई है। पुलिस की किलेबंदी को तोडऩे के लिए किसानों ने जेसीबी मशीन सहित अन्य उपकरणों का प्रबंध किया हुआ है। वहीं आंसू गैस से बचने के लिए स्पेशल मास्क, नश्मे वहां पर मौजूद किसानों को बांटे जा रहे हैं। इसके अलावा आंसू गैस के गोले के प्रकोप को कम करने के लिए गिली बोरियां व अन्य संसाधान जुटाए गए हैं। 

पुलिस के लाठीचार्च से बचने के लिए पुख्ता प्रबंध

किसान अगर दिल्ल्ीी कूच करते हैं और बॉर्डर क्रास करने को लेकर अगर पुलिस किसानों पर लाठीचार्च करती है तो किसानों ने इससे बचने के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस की लाठी से बचने के लिए किसानों को लाहे की प्लेटें दी गई हैं ताकि पुलिस की लाठी से तो बचा जा ही सके। साथ में अगर पुलिस के द्वारा किसानों पर रबड़ की गोली दागी जाती है तो उससे भी किसानों को कोई नुकसान ना हो। 

अब तक बॉर्डर पर एक पुलिस कर्मी सहित चार की मौत

किसान आंदोलन पार्ट दू का आज नौंवा दिन है और अब तक इस किसान आंदोलन में तीन किसानों की मौत हो चुकी है। जबकि एक पुलिस कर्मी की भी डयूटी के दौरान तबीयत खराब होने से मौत हो गई। जबकि पिछले किसान आंदोलन में दिल्ली के बॉर्डरों पर करीब साढ़े 700 किसानों की मौत हो गई थी। 

केन्द्र ने फिर भेजा किसानों  को बातचीत का न्यौता

केन्द्र सरकार की तरफ से केन्द्रीय कृषिमंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों को रोकने के लिए फिर से प्रयास शुरू किए गए हैं। ताकि बातचीत के द्वारा किसानों और सरकार के बीच के तनाव को कम किया जा सके। इसके लिए चौथे दौर की वाता विफल होने के बाद कृषिमंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों को पांचवें दौर की वार्ता के लिए न्यौता भेजा है। इसको लेकर किसान नेताओं ने भी बैठक कर अपनीआगामी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। अब किसान दिल्ली कूच करते हैं या फिर कृषिमंत्री के बातचीत के न्यौते को स्वीकारते हुए बातचीत करने पहुंचते हैं। इसका फैसला तो किसान इस मीटिंग में ही ले पाएंगे। 

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana News WhatsApp group

Haryana Breaking News Today 

जाने हरियाणा में सोलर पैनल पर किन किन लोगो को मिलेगी 75% सब्सिडी 

कृषि मेले की‌ झलकियां : टीटीसी में कृषि दर्शन प्रर्दशनी ; जाने इस कृषि मेले में क्या रहा खास ! krishi philosophy exhibition

यंग लड़कियों में बढ़ रहा है सर्वाइकल कैंसर, जाने कैसे हो सकता है सर्वाइकल कैंसर से बचाव 

Kisan Andolan : अब तक तीन किसानों की बलि ले चुकी भाजपा सरकार

किसानों ने खेड़ी चोपटा में की आंदोलन की रूपरेखा तैयार, खेड़ी चोपटा से किसानों ने कर दिया बड़ा ऐलान

Hisar Accident : हिसार में स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवारों को कुुचला ; महिला व युवक की मौत, रोडवेज विभाग में कार्यरत थी मृतका

आस्ट्रेलिया वर्क वीजा कैसे लगवाएं और वर्क वीजा के नाम पर ठगी से कैसे बचें

किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू ने बनाई रणनीति, क्या सरकार होगी चित

किसान आंदोलन पार्ट टू अपडेट 

आप नेता बोले : इंटरनेट बंद करके व्यापारियों और आम जनता को नुकसान पहुंचा रही सरकार

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer