Verification: eefe237ed2c24d7f

सतरोल खाप के चबूतरे से ऐलान : हर गांव की दिल्ली में बनेगी झोपड़ी, फिर आने लगी किसान आंदोलन की आहट

0 minutes, 20 seconds Read

 Every village will have hut in Delhi, sound of farmers movement started coming again

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसान एमएसपी को लेकर फिर करेंगे बड़ा आंदोलन

 

हरियाणा न्यूज टूडे, नारनौंद : भाजपा सरकार किसान आंदोलन से डरी हुई है। किसान पूरी मजबूती के साथ मांगे पूरी करवा करवा कर ही दम लेंगे। अगर मांगे पूरी नहीं की तो फिर बड़ा आंदोलन होगा हर गांव की तरफ से दिल्ली में फिर झोपड़ी बनेगी। उक्त शब्द भारतीय किसान यूनियन एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने माजरा प्याऊ पर शहीद युवा किसान शुभकरण को श्रद्धांजलि देने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कहे। 
उन्होंने कहा कि भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है लोकतंत्र देश है। सरकार ने किसानों को उनके हकों के लिए आंदोलन करने से रोका है सड़कों पर किले गड़वा दी बैरिकेट्स पर कटीली तार लगाकर बॉर्डर बना दिए गए। किसानों पर सीधी गोलियां बरसाई गई। ऐसा महसूस हुआ कि हम इस देश के निवासी ना होकर किसी और देश के हैं। हमारे युवा किसान शुभकरण की मौत हो गई यह कैसा लोकतंत्र है। सरकार आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन यह आंदोलन उतना ही बड़ा होगा। सरकार जल्द से जल्द हमारी मांगे पूरी कर दे। हरियाणा प्रदेश के घर-घर में आंदोलन चल रहा है। किसी भी मुकाबले के लिए हम तैयार हैं। यह हम सब की लड़ाई है। एकजुट होकर मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी।
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण सिंह पंढेर ने कहा कि भाजपा जब सत्ता में आई थी तो देश पर कर्ज बहुत कम था। आज हमारा देश कर्ज में डूबा हुआ है। मंहगाई चरम सीमा पर है। रेल खनन दूरसंचार सब पूंजीपतियों को बेच दिया गया है। हमारी व्यवस्था चौपट करके सरकार पूंजीपत्तियों के हाथों में खेल रही है। भाजपा धार्मिक मुद्दों में जज्बाती करके वोट लेना चाहती है। 2022 तक किसानों की आई दुगना करने का वादा यह सरकार भूल चुकी है। एमएसपी लागू करने के लिए आंदोलन कर रहे किसानों पर सरकार गोलियां चलाकर उनको मारने का काम कर रही है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिस सरकार ने किसान मजदूर से टक्कर ली है दिल्ली की सरकार कि चुले हीली है। देश की जनता के सहयोग से यह बड़ा आंदोलन होगा और आंदोलन की जीत होगी।
भारतीय किसान नौजवान यूनियन के अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि किस शांति तरीके से आंदोलन कर रहे थे निहत्थे किसानों पर गोलियां चलाकर आंदोलन को दबाने का काम किया है। लेकिन किसान दबनेवाला नहीं। अपने हकों की लिए मजबूती से लड़ाई लड़ेगा। किसानों पर झूठे मुकदमे बनाए गए हैं। गिरफ्तारी का डर दिखाई जा रहा है आज हजारों किसान यहां पर है प्रशासन के अधिकारी गिरफ्तार करके दिखाए। इस अवसर पर किसान बलदेव सिंह सिरसा, अभिमन्यु कोहाड़, अमरजीत सिंह, जरनैल सिंह चहल, लखविंदर सिंह सिरसा, हरपाल सिंह, सुखजीत सिंह, रमनदीप मान, मनजीत राय, बलवान लोहान, हर्षदीप गिल, दशरथ मलिक, सिल्लू लोहान, सतीश पुट्टी, जगबीर माजरा, जंगी लोहान, सतबीर पेटवाड़ इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

Rohtak News Today 

Palwal News Today 

Haryana News Today,

Haryana results, 

Hisar News Today : बनभौरी एसबीआई बैंक मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप : नारनौंद क्षेत्र के किसान ने एसबीआई  मैनेजर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

 Hisar News TodayHansi News Today , 

नारनौंद हल्के के गांव में ग्रामीणों ने अस्पताल पर जड़ा ताला


📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer