Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana political News : युवा नेत्री सोनिया दुहन ने भाजपा पर साधा निशाना; देश प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल

0 minutes, 24 seconds Read

 Haryana political news: Young leader Sonia Duhan targeted BJP; BJP government of the country and state failed on every front

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश का सीएम बदल वोट हथियाना चाहती है भाजपा – सोनिया दुहन

दादा देवराज धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करती हुई युवा नेत्री सोनिया दुहन।

हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़। 

नारनौंद न्यूज : भाजपा की हालत देश व प्रदेश में काफी कमजोर हो चुकी है और आने वाले चुनाव का रिजल्ट भाजपा नेताओं को पहले ही सताने लगा है। अपनी कुर्सी बचाने के लिए भाजपा नेता विपक्ष नेताओं को जेल में बंद कर रहे हैं तो कांग्रेस पार्टी के खातों को सीज कर रहे हैं। पिछले 9 सालों में हरियाणा में कोई विकास नहीं हुआ और भाजपा सरकार फेल साबित हुई जिसका ताजा उदाहरण लोकसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले मुख्यमंत्री और मंत्रियों को बदलकर भाजपा अपनी बिगड़ी हुई छवि को साफ सुथरा दिखाकर वोट हथियाना चाहती हैं लेकिन इस बार देश व प्रदेश की जनता भाजपा नेताओं के किसी भी जुमले के बहकावे में नहीं आने वाली। उक्त शब्द शब्द राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया दुहन ने नहीं कस्बे की देवराज धर्मशाला में होली मिलन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि  होली का त्यौहार भाईचारे का प्रतीक होता है। हम सबको मिलकर 36 बिरादरी का भाईचारा मजबूत करना होगा तभी लोकतंत्र की रक्षा होगी।। कार्यक्रम में हल्के से भारी संख्या में कार्यकर्ता उनको आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। फूलों और रंगो की होली खेली। 








दादा देवराज धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करती हुई युवा नेत्री सोनिया दुहन।


सोनिया दुहन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है। देश के प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि विदेश से काला धन लाकर सबके खातों में 15-15 लाख रुपए आएंगे। देश के किसी भी युवक के खाते में एक रुपया नहीं आया लेकिन भाजपा के खातों में जरूर पैसा जमा हुआ है। भाजपा की पोल खुल चुकी है कि प्रदेश में भाजपा की हालात खराब है। इसी वजह से मुख्यमंत्री बदला गया है। लेकिन समय जा चुका है। लोकसभा चुनावों में भाजपा को करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा। विकास के नाम पर प्रदेश को पीछे धकेल दिया है। भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर है। पूर्व खेल मंत्री संदीप पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी छवि खराब थी। सरकार ने उनको मंत्रिमंडल में शामिल ना करके इस बात मोहर लगा दी। भाजपा की हालत मुख्यमंत्री बदलने से भी नहीं सुधरने वाली। सरकारी तंत्रों का गलत उपयोग किया जा रहा है।







 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गलत तरीके से जेल के अंदर डाला गया है। प्रदेश की जनता जागरुक हैं। वह इस तानाशाही सरकार को करारा जवाब देने का काम करेगी। भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करके नारनौंद हल्के को विकास में नंबर वन बनाने का काम किया जाएगा। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं ने बदलाव का रंग गुलाल के रूप में लगा दिया है। देश में प्रदेश में बदलाव होकर रहेगा और नए विकास का नया अध्याय लिखने के लिए हम सब तैयार हैं।


हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

Hansi News : फंदे पर लटका मिला किशोर, गांव की ही लड़की को लिखा था लव लेटर

सतरोल खाप के चबूतरे से ऐलान : हर गांव की दिल्ली में बनेगी झोपड़ी

Rohtak News Today 

Haryana News Today,

Palwal News Today 

Haryana results, 

Hisar News Today : बनभौरी एसबीआई बैंक मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप : नारनौंद क्षेत्र के किसान ने एसबीआई  मैनेजर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

 Hisar News TodayHansi News Today , 

नारनौंद हल्के के गांव में ग्रामीणों ने अस्पताल पर जड़ा ताला

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer