Verification: eefe237ed2c24d7f

Harappan civilization in Rakhi garhi : राखी गढ़ी में हड़प्पा कालीन सभ्यता को पर्यटक देख सकेंगे पूरा साल

0 minutes, 18 seconds Read

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टीलें नंबर तीन को अद्भुत तरीके से किया जा रहा है तैयार 

टीलें नंबर तीन पर खोदाई के दौरान निकली हुई मिट्टी की दीवारें। Rakhi Garhi. 

 नारनौंद 01 मार्च : Harappan civilization in Rakhigarhi को देखने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है कि अब वह हड़प्पा कालीन सभ्यता को देखने के लिए कभी भी आ सकते हैं। इसके लिए पुरातत्व विभाग ने टीलें नंबर तीन पर बनी साइट को खुला रखने के लिए प्लान तैयार करके काम शुरू कर दिया है। ताकि बाहर से आने वाले विदेशी पर्यटकों को निराश ना होना पड़े क्योंकि खोदाई के समय ही साइट को खुला रखा जाता था। उसके बाद साइट को पॉलिथीन लगाकर बंद कर दिया जाता था। 
राखी गढ़ी के टीलें नंबर तीन पर बनाया गया लोहे का शेड।

टीलें नंबर तीन पर खोदाई के दौरान बहुत ही अहम दीवारें और अन्य अवशेष निकले थे। जो की यह बया करते हैं कि पांच हजार वर्ष पहले भी वही व्यवस्था थी जिसका प्रयोग आज हम कर रहे हैं। इस टीले में धूप में सूखी हुई  ईंटे और पक्की ईटों की दीवार मिली थी। मकान के साथ में ही पक्की नालियां भी बनाई हुई मिली है। और पीने के पानी के लिए कुआं भी इसी टीले पर खोदाई के दौरान मिल चुका है। 
इन अवशेषों को खुला रखने का प्लान पुरातत्व विभाग ने तैयार कर लिया गया है। साइट के ऊपर बहुत लंबा चौड़ा लोहे का शेड बनाया गया है ताकि बारिश के पानी से इस साइट को नुकसान ना हो। अगर साइट को वैसे ही खुला रखते तो बारिश के दिनों में साइट को खराब होने का खतरा रहता था।
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पिछले वर्ष राखी राखी गढ़ी की इस साइट को देखने के लिए यहां पर आए थे तो उन्होंने खोदाई के बाद साइट को पॉलिथीन के ऊपर मिट्टी डालकर साइट को बंद रखने पर कड़ी फटकार लगाई थी। उसके बाद बाद पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने साइट को खुला रखने का प्लान तैयार किया। ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को निराश होकर ना जाना पड़े।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

Hisar ki taaja khabar 

Mobile Pashudhan Ambulance : पशु डॉक्टरों की टीम बस एक कॉल दूर; घर आकर बिमार पशुओं का उपचार करेगी पशु चिकित्सकों की टीम  

Latest Haryana News :  मिट्टी उठान कार्य को माइनिंग से बाहर करने को लेकर अर्थ मूवर्स ने बनाई रणनीति ; प्रदेश स्तरीय महापंचायत 3 को करनाल में

Rohtak Murder News : शादी में शामिल होने जा रहे मां बेटे को मारी गोलियां, गोली लगने से युवक की मौत, उसकी मां गंभीर 

डेरा प्रमुख राम रहीम को जोर का झटका धीरे से लगा, जाने पूरा मामला 

शंभू बॉर्डर व खनौरी बॉर्डर पर हलचल तेज, किसानों ने बनाई रणनीति 

हरियाणा में प्रेमी जोड़े ने लगाया फंदा, गांव गुहांड में हड़कंप 

हवस की पुजारन बेटी, पकड़ी गई तो कर दिया ऐसा काम कि हर बेटी हो गई शर्मशार 

Haryana News Today 

Hansi News 

Weather Update in Haryana Punjab and Delhi NCR 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer