Verification: eefe237ed2c24d7f

Latest Haryana News : मिट्टी उठान कार्य को माइनिंग से बाहर करने को लेकर अर्थ मूवर्स ने बनाई रणनीति ; प्रदेश स्तरीय महापंचायत 3 को करनाल में

0 minutes, 21 seconds Read

Latest Haryana News: State Level 3 Mahapanchayat in Karnal to exclude soil lifting work from mining

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मिट्टी के कार्य को माइनिंग से बाहर करवाने के लिए करनाल महापंचायत का निमंत्रण देते अर्थ मूवर्स यूनियन के सदस्य। 

सुनील कोहाड़।

हरियाणा न्यूज करनाल  : मिट्टी के उठान को प्रदेश सरकार ने माइनिंग के तहत करके आम जनता की कमर को तोडऩे का काम किया है। क्योंकि खेतों व आसपास के एरिया में जो बालू रेत के टीले होते हैं उनसे मिट्टी उठाकर कोई अपने प्लाट की भर्ती करता है तो कोई मकानों की छत पर डालने के लिए एक ट्राली मिट्टी की मंगवाता है। परंतु सरकार ने इस कार्य को माईनिंग के तहत करके आम गरीब जनता की कमर को तोडऩे का काम किया है। उक्त शब्द अर्थ मूवर्स यूनियन के प्रधान आनंद तोमर व महासचिव मनोज लांबा ने हिसार में एक मीटिंग को संबोधित करते हुए कहे। 

उन्होंने कहा कि मिट्टी उठान के कार्य को जब से सरकार ने माइनिंग के अधीन किया है तब से घरों के निर्माण कार्य में प्रयोग की जाने वाली मिट्टी डालने के रेटों में काफी इजाफा हो गया है। जिससे आम गरीब व्यक्ति की पहुंच से दूर हो गई है और सरकार के नए नियमों के मुताबिक अब अनतोली मिट्टी भी तोल कर लोड की जाएगी। इसके विरोध में 3 मार्च को करनाल में प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन करने के लिए एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश भर के अर्थ मूर्वस भाग लेंगें। 

यूनियन के सदस्यों ने बताया कि काफी लोग अपने घर की आर्थिक हालत कमजोर होने के बाद बैंक से लोन व फाइनेंस पर ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन लेकर मिट्टी का कार्य करके अपने परिवार का गुजरा चला रहे हैं। लेकिन सरकार ने मिट्टी के कार्य को माइनिंग के अधीन करके उनके मुंह का निवाला छिनने का काम किया है। कभी आरटीओ उनके साधनों का भारी भरकम चालान कर देता है तो कभी माइनिंग अफ्सर उनके साधनों को जब्त कर लेते हैं। ऐसे में उनके सामने रोजी रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। अगर अब वो अपने इन साधनों को बेचते हैं तो उनकी आधी कीमत भी नहीं मिल रही। जिससे उन्हें दोनों तरफ से घाटा हो रहा है। 

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

Hisar ki taaja khabar 

Mobile Pashudhan Ambulance : पशु डॉक्टरों की टीम बस एक कॉल दूर; घर आकर बिमार पशुओं का उपचार करेगी पशु चिकित्सकों की टीम  

Harappan civilization in Rakhi garhi :  राखी गढ़ी में हड़प्पा कालीन सभ्यता को पर्यटक देख सकेंगे पूरा साल

Rohtak Murder News : शादी में शामिल होने जा रहे मां बेटे को मारी गोलियां, गोली लगने से युवक की मौत, उसकी मां गंभीर 

डेरा प्रमुख राम रहीम को जोर का झटका धीरे से लगा, जाने पूरा मामला 

शंभू बॉर्डर व खनौरी बॉर्डर पर हलचल तेज, किसानों ने बनाई रणनीति 

हरियाणा में प्रेमी जोड़े ने लगाया फंदा, गांव गुहांड में हड़कंप 

हवस की पुजारन बेटी, पकड़ी गई तो कर दिया ऐसा काम कि हर बेटी हो गई शर्मशार 

Haryana News Today 

Hansi News 

Weather Update in Haryana Punjab and Delhi NCR 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer