Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News Today : हिसार पॉलिटेक्निक के बाहर खड़े छात्र के सिर में चाकू से वार

0 minutes, 18 seconds Read

 Hisar News Today: Student standing outside Hisar Polytechnic stabbed in the head with knife

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे, हिसार : दिल्ली बाईपास पर स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के बाहर मंगलवार दोपहर एक छात्र पर चार- पांच युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

गांव धमाना निवासी सचिन ने बताया कि वो बहुतकनीकी संस्थान में पढ़ता है। मंगलवार दोपहर वो संस्थान के बाहर खड़ा था। तभी चार- पांच युवक आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने उसके सिर में चाकू से वार कर दिया। आरोप है कि जब उसने हमले का कारण पूछा तो युवकों ने कहा कि तुमने किसी लड़की के साथ बदतमीजी की है। पीड़ित का दावा है कि उसने किसी के साथ कोई बदतमीजी नहीं की। 

 पीड़ित ने बताया कि उसे शक है कि उसी के ही एक दोस्त ने अपने साथियों से उस पर हमला करवाया है। उसने बताया कि कुछ समय पहले दो दोस्तों का झगड़ा हुआ था। इसके बाद से उसने अपने दोस्त के साथ बातचीत बंद कर दी थी। उसके बाद वो उससे रंजिश रखे हुए था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

Hansi News : युवक की गर्दन काटकर नहर में फेंका, पुलिस जांच में जुटी

Haryana News Today: महम चौबीसी के गांव भैणी चंद्रपाल में भाई भतीजों ने की व्यक्ति की हत्या 

Haryana News Today : हुक्का पी रहे युवक की गोली मारकर हत्या 

Sarpanch Sanjay Duhan Murder Case update 

Haryana News Today: अंतरराष्ट्रीय पहलवान अभिषेक पर चलाईं गोलियां

Hisar News Today : महिला और बुजुर्ग को कुत्ते ने काटा

Narnaund News: नारनौंद में युवक पर बाइक सवार युवकों ने किया चाकू से हमला

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer