---Advertisement---

दिल्ली हिसार हाइवे पर एक्सीडेंट: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, महम शुगर मिल के पास हुआ हादसा

Follow Us
---Advertisement---

Accident on Delhi Hisar Highway: Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle, accident happened near Meham Sugar Mill

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और बहन के पास मदीना गांव में रहता था

प्रतिकात्मक फोटो।

हरियाणा न्यूज टूडे, महम: दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर महम चौबीसी के गांव भैणी महाराजपुर के पास शनिवार को एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और अविवाहित था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। 

भैणी महाराजपुर के पास हुआ हादसा 

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर महम शुगर मिल की तरफ गांव भैणी महाराजपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक को टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए महम के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान महम चौबीसी के गांव सैमण निवासी रविंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी।

एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण बाइक सवार की मौत

महम के सरकारी अस्पताल में पहुंचे सैमण निवासी अरविंद ने बताया कि उसका बड़ा भाई करीब 30 वर्षीय रविंद्र प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और वह अपनी बड़ी बहन बंटी के पास गांव मदीना में ही पिछले काफी समय से रह रहा था। अरविंद के मुताबिक उसका भाई रविंद्र अविवाहित था। शनिवार को उन्हें सूचना मिली थी उसके भाई रविंद्र का एक्सीडेंट हो गया है और उसे उपचार के लिए महम के सरकारी अस्पताल में लाया गया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि अस्पताल में उसके भाई खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है और उसकी मौत हो चुकी है। डॉक्टर ने उसे बताया कि एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण उसके भाई की मौत हो गई। 

महम थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक रविंद्र मदीना गांव से कहां जा रहा था और हादसा कैसे हुआ इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों का कहना है कि अगर रविंद्र मदीना से महम आया था  और अपने गांव में जाना चाहता था तो महम से ही सीधा रोड़ उनके गांव सैमण जाता है। ऐसे में उसे भैणी महाराजपुर के पास किसलिए गया। जहां पर हादसा हो गया।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर 
Latest News Haryana Today: मिट्टी की ढांग गिरने से आठ ग्रामीण मिट्टी के नीचे दबे, दो महिलाओं की मौतCrime News Hisar
Hisar me blast Hisar News Today: हिसार में रेहड़ी संचालक व उसके भाई को छुरी से हमला, पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट करने का आरोप
Hisar Election News Sirsa News Today

हिसार में भाजपा प्रत्याशी के कार्यक्रम में बवाल : किसानों के सवालों का जवाब नहीं दे पाए भाजपा प्रत्याशी, भाषण को बीच में छोड़क़र निकले भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Suicide Case: मुस्कान बल्हारा के पिता का दावा, मरने से पहले मुस्कान ने भेजे सबूत, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

August 1, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Suicide: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने किया सुसाइड, मायके वालों ने किया हंगामा, कबड्डी प्लेयर को ले गई पुलिस

July 31, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer