Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi NewsToday: हांसी अनाज मंडी में पीने के पानी को तरसे मजदूर, समाधान नहीं तो करेंगे आंदोलन

0 minutes, 9 seconds Read

Hansi NewsToday : Longing for drinking water in Hansi grain market 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
खाली पानी की टंकी को दिखाते हुए मजदूर।

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हांसी की ताजा खबर : एक तरफ तो अनाज मंडी एसोसियशन व हांसी प्रशासन अनाज मंडी में किसानों व मजदूरों के लिए सभी आवश्यक सेवाएं मुहैया करवाने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर अनाज मंडी मजदूर पानी और अन्य सुविधाओं को लेकर परेशान है। शनिवार को अनाजमंडी के मजदूरों ने पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया तथा सरकार और प्रशासन की नीतियों की पोल खोली।








 मंडी मजदूर यूनियन के प्रवक्ता चंडी राम ने बताया कि हांसी की अनाजमंडी में हजारों की संख्या में मजदूर काम करते हैं, तथा सैकड़ो की संख्या में रोजाना किसान तथा दूसरे लोग मंडी में आते रहते है, लेकिन बड़े दुख की बात है कि पिछले 25-30 दिन से अनाज मंडी में जो पानी पिलाने की जो टंकियां बनी हुई है उनके टैंक खाली पड़े हुए है। अनाज मंडी में पीने के पानी की भारी किल्लत बनी हुई है, जिसके चलते मजदूरों, किसानों व आमजन को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।










 उन्होंने कहा कि ऐसी गर्मी में जहां पर पानी के बिना एक मिनट भी नहीं रह सकते वहां पर सारे दिन पानी नहीं मिलता है। मजदूर पानी के लिए इधर उधर भटकते फिरते रहते है। उन्होंने पानी के अलावा वहां के शौचालय के बारे में बताया कि उनकी हालत भी बद से बदतर हो रही है। उनकी कोई सफाई नहीं हो पानी और ना ही पानी का कोई इंतजाम है। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी प्रशासन और हांसी प्रशासन कुंभकरण की नींद सोया हुआ है, इन समस्याओं की  कोई सुध नहीं ले रहा है। अनाज मंडी में काम कर रही महिलाओं ने कहा कि लगातार ऐसी ही परिस्थितियों का सामना करते हुए मजदूर काम करें या पानी के लिए इधर उधर भटकता फिरे। 









उन्होंने  धर्मार्थ लोगों से अपील की कि वह जगह जगह प्याऊ लगवाते हैं, पानी पिलाते हैं, और अनाज मंडी के मजदूर पीने के पानी को लिए तरस रहे हैं, वह अनाज मंडी में भी एक दो प्याऊ लगवाने की कृपा करें। अनाज मंडी मजदूर यूनियन ने कहा कि यदि जल्द ही पीने का पानी की समस्या का हल नहीं हुआ तो सभी मजदूर आंदोलन करवाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर मीणा, बिट्टू, रिना, मनजीत, सुनीता, सुंदरी, चांदीराम, बबलू, कृष्णा, राम अवतार सुलचानी, प्रहलाद सिंह, सज्जन ठेकेदार, हरि ज्ञान, राजेश, विनोद ठेकेदार, सन्त लाल इत्यादि मौजूद थे।  

ये खबरें भी पढ़ें और शेयर करें:-
नेतागण अपनी सीट बेल्ट बांध लें, चुनावी जहाज उडऩे को तैयार है,

Haryana News Today: आई थी आग बुझाने खुद ही जल गई ,

ग्रीन ब्रिगेड के नाम से प्रदेश को बदनाम करने वाला व्यक्ति मांग रहा जनता से वोट : रणजीत सिंह,

Haryana News Today: कांग्रेस ने फूंका सांसद प्रज्ज्वल रेड्डी का पुतला, प्रदर्शन करके की गिरफ्तारी की मांग


कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश ने नारनौंद में किया ऐसा ऐलान, जेपी के ऐलान से विरोधियों की उड़ गई नींद ,

कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश उर्फ जेपी ने भाजपा व चौटाला परिवार पर साधा निशाना ; जाने क्या होगा कांग्रेस उम्मीदवार जेपी ने ,

टैगोर स्कूल नारनौंद के छात्रों ने फिर रच दिया इतिहास, बाप रे बाप इतनी मैरिट ,

मजदूर दिवस पर विशेष: क्या है मजदूरों के हित, उकलाना में क्यों उड़ाई जा रही हैं मजदूरों के हितों की धज्जियां ,

जांडली खुर्द के युवक युवती के अंतर्जातीय लव मैरिज मामला, युवक के घर में लगाई आग ,


📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer