Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार सीट पर 22 उम्मीदवारों को नोटा ने किया धराशाही, जेठानी से देवरानी ले गई ज्वोयादा ट

0 minutes, 6 seconds Read

 NOTA defeated 22 candidates in Hisar seat

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महज 6 उम्मीदवारों को नोटा से अधिक मिले वोट


हरियाणा न्यूज/हिसार : हिसार लोकसभा की हॉट सीट पर अब की बार कई चौंकाने वाले रिकार्ड बने हैं। इनमें से एक ऐसा कि जिन मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार को पसंद न करते हुए नोटा का इस्तेमाल किया। मतदाताओं के इस फैसले से भी कुल 28 प्रत्याशियों में से 22 को चित्त कर दिया। हिसार सीट से 3366 मतदाताओं ने नोटा के बटन का इस्तेमाल किया।


दूसरा रिकार्ड कांग्रेस ने हिसार सीट पर बनाया है। कांग्रेस को बीते 20 सालों से इस सीट पर जीत हासिल नहीं हुई थी। अब की बार जयप्रकाश ने हिसार से कांग्रेस के इस अभिशाप को दूर कर दिया है। तीसरा रिकार्ड यह कि भाजपा प्रत्याशी को छोड़ बाकी सभी 26 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।
गौर करने वाली बात यह कि इस सीट पर वर्ष 2004 में जयप्रकाश ही कांग्रेस की ओर से आखिरी सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे थे। 2004 चुनाव के बाद लोकसभा के 3 आम चुनाव और एक उपचुनाव हुआ। चारों चुनावों में ही कांग्रेस प्रत्याशी चारों खाने चित्त रहे। प्रत्याशी के जीत की दहलीज पर पहुंचना तो दूर की बात दूसरे नंबर पर भी नहीं पहुंच सके। 2011 के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे जयप्रकाश, वर्ष 2014 आम चुनाव में प्रो. संपत सिंह व 2019 में भव्य बिश्नोई की जमानत जब्त हो गई थी। 













सात बार लोकसभा का चुनाव लडऩे का अनुभव रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने दूसरी बार लोकसभा में उतरे भाजपा के रणजीत सिंह को 63381 वोट से हरा दिया। जयप्रकाश को 5,70,424 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह को 5,07,043 मत मिले। रणजीत सिंह हिसार सीट पर 1998 में कांग्रेस के टिकट पर उतरे और तीसरे नंबर पर रहे। अब 26 साल बाद भाजपा से टिकट लेकर आए लेकिन जीत नहीं पाए। वे दूसरे नंबर पर रहे हैं। तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी देशराज रहे। इनेलो प्रत्याशी सुनैना चौथे व जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला पांचवें स्थान पर रहीं।



जेजेपी इनेलो प्रत्याशियों में जेठानी से देवरानी के वोट ज्यादा
जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला व इनेलो प्रत्याशी सुनैना चौटाला में वोटों का अंतराल देखें तो देवरानी जेठानी से आगे निकल गई। दूसरा दोनों को इस बात का अहसास था कि कम वोट मिलने वाले हैं। इसके चलते देवरानी-जेठानी मतगणना केंद्र पहुंची ही नहीं। इन पार्टी के जिला अध्यक्ष तक नहीं आए। वर्ष 2014 के चुनाव में इनेलो प्रत्याशी के तौर पर दुष्यंत चौटाला सांसद बने थे। 2019 के चुनाव में जजपा प्रत्याशी के तौर पर दूसरे स्थान पर रहे। इस बार जजपा को पांचवें स्थान पर खिसक गई। वहीं, चौधरी रणजीत सिंह मतगणना केंद्र पहुंचे। हिसार विधानसभा की मतगणना होने पूरी होने से पहले ही रणजीत सिंह केंद्र छोड़ कर चले गए।


भाजपा से आक्रोशित मतदाताओं का कांग्रेस को मिला फायदा
किसान आंदोलन में सरकार से खफा किसान, युवाओं में रोजगार को लेकर आक्रोश और महंगाई की मार को लेकर भाजपा को दस साल के शासन की एंटी इनकंबंसी भी झेलनी पड़ी है। भाजपा और जेजेपी नेताओं को ग्रामीण इलाकों में बहिष्कार भी झेलना पड़ा। इसके अलावा 2022 में आदमपुर उपचुनाव में बिश्नोई परिवार के सामने 51,000 वोट हासिल करने के बाद मजबूत आत्मविश्वास काम नहीं आया। उकलाना, नारनौंद, उचाना विधानसभा में कांग्रेस के लिए एकतरफा माहौल बनना। भाजपा संगठन की भीतरीघात, पैसे के गबन तक के अफवाहें। रणजीत सिंह का पूरा भाषण केवल नरेंद्र मोदी पर केंद्रित रहना। अनुसूचित वर्ग का वोट भाजपा की बजाए कांग्रेस की ओर स्थानांतरित होना। विरोध होने के बाद भी पूर्व सीएम मनोहरलाल का हिसार में प्रचार करना, जिससे नकारात्मक असर को भी अहम कारण बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-

इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार: नायडू ने उड़ाई मोदी की नींद; नीतिश कुमार व नायडू ने छोड़ा NDA का साथ,

बेरी में हादसा : हरियाणा रोड़वेज और ट्रक की टक्कर, कई सवारियां घायल, ट्रक चालक की मौत,

जींद में डबल मर्डर : पति-पत्नी की तेजधार हथियार से काटकर हत्या, बेटी पर भी वार,
हरियाणा में चल रही भाजपा विरोधी लहर, विधानसभा में होगा बीजेपी का सूपड़ा साफ: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
पूर्व मंत्री एवं जजपा विधायक अनूप धानक के बूथ पर नैना चौटाला को मिले इतने वोट
सिरसा में रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग, एक झुलसा,
ELECTION TO Hisar PARLIAMENT CONSTITUENCY Narnaund Result : हिसार लोकसभा के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले, देखें लिस्ट बूथ के हिसाब से

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer