Verification: eefe237ed2c24d7f

Breaking News Hisar: हांसी में हीरो एजेंसी के मालिक की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने हीरो एजेंसी में घुसकर मेरी जजपा नेता को गोली

0 minutes, 25 seconds Read

 Breaking News Hisar: Hero agency owner shot dead in Hansi, miscreants entered the Hero agency and shot my JJP leader

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जजपा नेता रविंद्र सैनी को 1 साल पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

हीरो एजेंसी के मालिक रविंद्र सैनी की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

हरियाणा न्यूज हांसी : हांसी में एक बार फिर बदमाशों के हौंसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं।‌ बुधवार की शाम को बदमाशों ने हीरो एजेंसी के मालिक रविंद्र सैनी की एजेंसी ( Hero agency owner Murder in Hansi )  के सामने ही तीन गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके कारण पूरे हांसी शहर में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी की लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। ( Hansi News Today) 

जानकारी के मुताबिक सैनी मोटर्स हीरो एजेंसी के मालिक रविंद्र सैनी को करीब 1 साल पहले बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद जननायक जनता पार्टी के नेता रविंद्र सैनी ने इसकी शिकायत हांसी पुलिस को दी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें एक सुरक्षा कर्मी मुहैया करवाया था। बुधवार शाम को करीब 6 बजे Hero Agency Hansi का अन्य स्टाफ और रविन्द्र सैनी का गनमैन agency के अंदर थे जबकि रविंद्र सैनी Delhi Hisar national highways पर एजेंसी के बाहर खड़े हुए थे। तभी बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं। उन्हें तीन गोलियां मारी तो एजेंसी और उसके आसपास के एरिया में हड़कंप मच गया और तीनों बदमाश मौके से भाग गए। ( murder in Hero agency owner Ravinder Saini

बदमाश वारदात को अंजाम देकर अपने चौथे साथी के साथ बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल रविंद्र सैनी को उपचार के लिए तुरंत ही अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हांसी शहर में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया‌ और पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी भी की लेकिन तब तक बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर जा चुके थे। बदमाशों के गोली मारने और भागने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ( latest news Hansi )

इसकी सूचना मिलते ही हांसी के अनेक सामाजिक संगठनों के लोग व व्यापारी हॉस्पिटल में पहुंच गए और उन्होंने कहा कि हांसी शहर में बढ़ते अपराध को देखते हुए हांसी को पुलिस जिला बनाया गया था। लेकिन पुलिस अधीक्षक बैठने के बावजूद भी हांसी में अपराध ( Crime in Hansi) का ग्राफ कम नहीं हुआ। पुलिस जिला बनने के बाद भी शहर में अनेक फिरौती मांगने, लूट, डकैती की वारदातें आए दिन सामने आ रही हैं। ( Hansi ki taaja khabar )

JJP नेता एवं हीरो एजेंसी के मालिक रविंद्र सैनी को जिस समय गोली मारी गई उसे समय बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में सांप दिखाई दे रहा है कि तीन युवक एजेंसी की तरफ आते हुए दिखाई देते हैं और रविंद्र सैनी को गोली मार कर भागते हुए भी साफ साफ दिखाई दे रहे हैं। कुछ दूरी पर बाइक लिए खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो जाते हैं। ( Hansi aaj ki taaja khabar )

आपको बता दें कि इससे पहले  हिसार की ऑटो मार्केट स्थित महिंद्रा शोरूम पर भी फायरिंग कर फिरौती मांगने की वारदात के बाद हिसार में ही फिरौती मांगने की दो अन्य घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके विरोध में व्यापारियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने 5 जुलाई को हिसार बंद भी बुलाया था। लेकिन 15 दिन बीत जाने के भी बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

हरियाणा आज की ताजा खबरें : –

चरखी दादरी में किशोर की हत्या, जेल से बाहर आते ही मर्डर , 

नारनौंद में बोरी में मिला महिला का शव, हत्या कर नहर में फेंकने का शक,

Gannaur News : युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका, हाथ-पैर बंधे मिले, नहीं हुई मृतक की पहचान,

Jind News in Hindi: मौत के साये में जिंदगी; मकानों की छत से गुजर रही मौत,

Haryana College UG Admission 2nd Merit List 2024 schedule change : यूजी के शेड्यूल में फिर से बदलाव, दूसरी फाइनल मेरिट लिस्ट जाने कब होगी जारी, ओपन काउंसलिंग का भी शेड्यूल जारी


📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer