---Advertisement---

विधानसभा चुनाव 2024: अंतरराज्यीय सीमा पर चौकसी, राजस्थान, पंजाब से सामान हरियाणा में लाना हुआ मुश्किल, रकम की आवाजाही पर रोक

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana Assembly Elections 2024: Vigilance on inter-state border – Hisar News Today

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नशीले पदार्थों और मोटी रकम की आवाजाही पर रहेगी नजर

हरियाणा न्यूज हिसार : आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस जिला हिसार से राजस्थान की लगती अंतरराज्यीय सीमा पर हिसार पुलिस ने चाक चौबंद कर लिए हैं। सीमाओं पर पुलिस की चौकस नजर रहने वाली है।


पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा है कि हिसार पुलिस ने राजस्थान से लगती सीमा पर थाना सदर क्षेत्र में गांव बालशमंद – भादरा रोड पर नाकाबंदी की है। इसके साथ ही थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव मोडा खेड़ा – भादरा रोड, गांव चूली कलां – महाराणा रोड और गांव घुड़साल से झासल रोड पर लगती सीमा पर पुलिस नाके लगाए गए है। जिनकी वाहनों में नशीले पदार्थों की तस्करी और मोटी रकम की आवाजाही पर विशेष नजर रहेगी। ये सभी पुलिस नाके 16 अगस्त से प्रभावी है।


पुलिस अधीक्षक ने संबधित पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है कि नाकों पर नियुक्त सभी कर्मचारियो की डियूटी को नियमित रूप से को चैक करेगे व समय-समय पर औचक निरीक्षण भी करेगें और चुनाव सम्बन्धी सभी हिदायतों / आदेशों के बारे में व उनकी डियूटियो बारे ब्रीफ करेंगे।

उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय सीमा पर नियुक्त सभी नाकों पर नियुक्त कर्मचारियों व साथ लगती राज्य की सीमा पर नियुक्त नाकों के कर्मचारी आपस में समन्वय/तालमेल स्थापित करके रखेगें, आपस में सूचनाओं का आदान-प्रदान करेगें ताकि समय पर गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। सभी नाकों पर वॉकी-टॉकी सैट चालू हालात में हो तथा लगातार पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क बनाकर रखेंगे।

उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित हो कि अन्र्तराज्यीय सीमा संदिग्ध गतिविधी/सन्दिग्ध व्यक्तियों पर कडी निगरानी रखी जायें तथा नाकों से गुजरने वाले सभी वाहनों को गहनता से चैक करे। अवैध नकदी, शराब, ड्रग्स / नशीले पदार्थ व अन्य वस्तुएं ज्यादा से ज्यादा संख्या में जब्त किए जावे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026
Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026: 163 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026: 163 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

July 22, 2026

Live Update: जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज, संसद कूच कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां

July 20, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Barwala News: बनभौरी से मोटरसाइकिल चोरी मामले में दो गिरफ्तार; नारनौंद क्षेत्र के युवक की हुई थी बाइक चोरी

July 18, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer