---Advertisement---

हांसी में हादसा : दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर सोरखी गांव में हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Accident in Hansi: woman riding scooty died in an accident in Sorki village on Delhi-Hisar National Highway, Hansi News,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : रविवार दोपहर को दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर हांसी के नजदीक के गांव सोरखी में हादसा हो गया। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है वहीं बास थाना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रोहतक के अंबेडकर बस्ती निवासी सतबीर सिंह रविवार की सुबह करीब 10 बजे अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर राजस्थान स्थित गोगामेड़ी मेले में शामिल होने के लिए जा रहा था कि जब वह दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर हांसी के नजदीक के गांव सोरखी के पास पहुंचे तो हाईवे पर बने ब्रेकर पर स्कूटी अनियंत्रित हो गई और स्कूटी सवार दोनों दंपति सड़क पर जा गिरे जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी तो पुलिस टीमों के पर पहुंची और सड़क हादसे में घायल दोनों को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने 40 वर्षीय अंबेडकर बस्ती रोहतक निवासी बबीता को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके पति सतबीर का उपचार शुरू कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बास पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।

गंभीर रूप से घायल सतबीर ने बताया कि वह रोहतक की अंबेडकर बस्ती का रहने वाला है और रविवार को वह अपनी पत्नी बबीता के साथ गोगामेडी मेले में स्कूटी पर सवार होकर माता देखने के लिए जा रहे थे कि गांव सोरखी में हाईवे पर बने स्पीड ब्रेकर पर हादसा हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Suicide Case: मुस्कान बल्हारा के पिता का दावा, मरने से पहले मुस्कान ने भेजे सबूत, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

August 1, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Suicide: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने किया सुसाइड, मायके वालों ने किया हंगामा, कबड्डी प्लेयर को ले गई पुलिस

July 31, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer