Verification: eefe237ed2c24d7f

Narnaund News : हांसी जींद मार्ग पर कार में मिले 10.35 लाख रुपए, नारनौंद में i20 कार से मिला लाखों रुपए कैश

0 minutes, 14 seconds Read

Narnaund News: 10.35 lakh rupees found in car on Hansi Jind road, lakhs of rupees in cash found in i20 car

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारनौंद में कार से मिले लाखों रुपए कैश मामला, इनकम टैक्स विभाग करेगा आगामी कार्रवाई

Haryana News Today: हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोटो की खरीद फिरौक्त पर अंकुश लगाने के लिए एसएसटी टीम लगातार सर्च अभियान चलाए हुए है। इस अभियान के तहत Hansi-Jind Road पर नारनौंद स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पुलिस टीम द्वारा लगाए गए नाके पर एक i20 कर से 10 लाख 35 हजार 520 रुपए बरामद हुए हैं। कार सवार दोनों युवक इन रूपों से संबंधित कोई भी पुख्ता कागजात जांच टीम के सामने पेश नहीं कर पाए तो पुलिस रूपों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव को निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए चुनाव आयोग ने कड़े पर बनती हुए हैं और हरियाणा विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद स्टेंटिंक सर्विलेंस टीम प्रदेश के अलग-अलग जगह से अब तक करोड़ों रुपए बरामद कर चुकी है। इसी कड़ी में स्टेंटिंक सर्विलेंस टीम नारनौंद क्षेत्र में सिंचाई विभाग के एचडी संदीप कुमार के नेतृत्व में आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है। जब एसएसटी टीम हांसी जींद मार्ग पर नारनौंद स्थित एक पेट्रोल पंप के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी तो इस दौरान भिवानी नंबर की एक i20 कार जींद की तरफ से आई हुई दिखाई दी।

जांच टीम ने कार को रुकवा कर उसकी तलाशी ली तो कर में रखे एक बैग से लाखों रुपए का कैश बरामद हुआ। कर में सवार दोनों युवकों से इतनी भारी मात्रा में रकम लाने के सबूत मांगे गए तो उन्होंने बताया कि वह हैचरी का कार्य करते हैं और उन्होंने जींद में अपना माल बेचा था और यह उसी की पेमेंट है लेकिन वह इससे संबंधित कोई भी कागजात पेश नहीं कर पाए। जब एसएसटी टीम ने रूपयों की गणना की तो वह 10 लाख 35 हजार 520 रुपए बरामद हुए। पुलिस टीम ने इन रूपयो को कब्जे लेकर आगामी कार्रवाई शुरू करती है।

टीम के अनुसार संदीप कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान नारनौंद क्षेत्र में हांसी जींद मार्ग पर एक कार से 10 लाख 35 हजार 520 रुपए बरामद हुए हैं। कार सवार इन रूपों के बारे में कोई पुख्ता सबूत नहीं दे पाए। अब इन रूपों को ट्रेजरी में जमा करवा जाएगा और इस पूरे मामले की जानकारी इनकम टैक्स को दे दी गई है। अब आगे के करवाई इनकम टैक्स विभाग द्वारा की जाएगी।

 

नारनौंद में अवैध पिस्तौल सहित एक काबू, पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज

नारनौंद में illegal pistol सहित एक काबू, पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज

Rohtak News in Hindi: मुंबई से आया हत्यारा, ईंट व चाकू से वार कर की दोस्त की हत्या

Rohtak News in Hindi: मुंबई से आया हत्यारा, ईंट व चाकू से वार कर की दोस्त की हत्या

पानीपत में घर घूसे चोर, 20 लाख रुपए के जेवरात व नगदी चोरी

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer