Verification: eefe237ed2c24d7f

चंडीगढ़ ब्लास्ट के बदमाशों का हिसार में एनकाउंटर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

0 minutes, 5 seconds Read

Encounter of Chandigarh blast criminals in Hisar: Encounter between police and criminals

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस और बदमाशों के बीच हिसार में चली दनादन गोलियां

Hisar Haryana News Today : शुक्रवार की रात हिसार में चंडीगढ़ क्लबो के बाहर ब्लास्ट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने अपनी ऑटोमेटिक बंदूक से पुलिस की तरफ फायरिंग कर दी जिससे पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से बाल बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाशों के पांव में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़े तो पुलिस ने उन्हें काबू कर अस्पताल पहुंचाया।

चंडीगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में ब्लास्ट करने वाले दोनों आरोपित हिसार के साउथ वाइस पास पर पिरावाली के पास खड़े हुए हैं तो पुलिस ने इसकी सूचना हिसार एचडीएफसी टीम को दी और चंडीगढ़ पुलिस और हिसार पुलिस की एक संयुक्त टीम तैयार की गई। टीम ने जब मौके पर पहुंचकर दोनों बदमाशों को चारों तरफ से घर कर चेतावनी दी कि आपको पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया है अपने आप को पुलिस के हवाले कर कर दो। यह सुनते ही बदमाशों ने ऑटोमेटिक गन से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी तो पुलिस ने भी जवाब भी कार्रवाई करते हुए उन पर गोलियां चलाई। पुलिस की गोलियां दोनों बदमाशों के पांव में लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े तो पुलिस ने उन्हें काबू कर अस्पताल पहुंचाया। इस मुठभेड़ में बदमाशों की दो गोलियां पुलिसकर्मियों को भी लगी लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से वह बाल बाल बच गए। पुलिस द्वारा कब किए गए बदमाशों की पहचान गांव खरड़ निवासी अजीत व गांव देवा निवासी विनय के रूप में हुई है।

चंडीगढ़ के ब्लास्ट के बाद चंडीगढ़ पुलिस की टीम में घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को पकड़ने के लिए और उनकी पहचान करने के लिए अब तक 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरा की फुटेज कमल चुकी है और इन्हीं फोटोजोन के सहारे चंडीगढ़ पुलिस इन बदमाशों तक हिसार पहुंची। चंडीगढ़ पुलिस ने इन दोनों बदमाशों के खिलाफ एक वह सबूत इकट्ठा किया जो यह वारदात के बाद जहां-जहां भी गए वहां वहां की इनकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली और उनकी पुख्ता तौर पर पहचान की।

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में क्लबो के बाहर किए गए ब्लास्ट के ‌मुख्य आरोपित चंडीगढ़ में घटना कौन जाम देने के बाद बाइक पर सवार होकर सैनी माजरा गांव तक पहुंचे और यहां पर उन्होंने अपनी बाइक को छुपा दिया और बस में सवार होकर हिसार जिले के बॉडोपट्टी टोल प्लाजा पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सोनू नाम के युवक से बाइक पर लिफ्ट मांगे और अपने-अपने गांव पहुंच गए।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer