Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News : नारनौंद में पिस्तौल दिखाकर गाड़ी व पैसे छीने, हिसार से किराए पर लाए थे दो युवक

0 minutes, 7 seconds Read

Hansi News: Car and money snatched at gunpoint in Narnaund, two youths had brought it on rent from Hisar

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar Haryana News Today : हिसार से गाड़ी किराए पर कर ला रहे दो युवकों ने नारनौंद क्षेत्र में पिस्तौल दिखाकर गाड़ी चालक से उसकी गाड़ी व पैसे छीनने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में ने बताया कि उसके पास दो लड़के आते है जो मुझे बोलते है हमे कुम्भा छोड़कर आना है। हिसार से कुंभा आने के लिए 1400 रुपए में उन्होंने गाड़ी बुक कर ली। उसके बाद हमने साथ मे कृष्ण के कार्यालय में बेड कर बैठकर हुक्का पीया और फीर हम वहा से कुम्भा के लिए निकल लिए। हांसी पहुंचने पर उन लोगो ने हांसी में दारू ली और पी ली। उस के बाद उन लोगो ने मुझे रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि आप हमे पेटवाड़ गांव में छोड़ दो। जब वो उन्हें पेटवाड़ छोड़ने के लिए जा रहा था तो रास्ते में उन लोगों ने गाड़ी रोकने के लिए कहा। जैसे ही उसने गाड़ी रोकी तो मुझे बन्दुख दिखा कर मेरे सारे पैसे व गाडी गाडी न0 HR 20AX 1990 जो के उन लोगो ने छीन ली और मौके से भाग गए।

जैसे तैसे करके वो नारनौंद पहुंचा और अपने साथ हुई लूट की सूचना पुलिस को दी। गाड़ी लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर दी की चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन तब तक बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर जा चुके थे। नारनौंद थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ गाड़ी व पैसे छीनने का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer