Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार से विवाहिता बेटे सहित लाखों रुपए और जेवरात लेकर फरार

0 minutes, 4 seconds Read

Married woman absconded from Hisar with lakhs of rupees and jewellery

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

3 साल के बेटे को साथ लेकर घर से गायब विवाहिता

Hisar News : हिसार के पटेल नगर से एक विवाहिता अज्ञात परिस्थितियों में अपने 3 साल के बेटे सहित लापता हो गई। महिला पति का आरोप है कि घर से जाते समय उसकी पत्नी घर में रखे तीन लाख रुपए और 5 तोले सोने के जेवरात लेकर कहीं पर चली गई है और उसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा। घर से जाने के बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है और उसे तरह की कोई उसके साथ अनहोनी ना हो गई हो। पीड़ित युवक ने पीएलए पुलिस चौकी में दी शिकायत में अपनी पत्नी और बच्चे को तलाशने की गुहार लगाई है।

5 साल पहले फतेहाबाद जिले के गांव की युवती से हुई थी शादी

पटेल नगर के रहने वाले राजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 5 साल पहले 2019 में उसकी शादी फतेहाबाद जिले के गांव बीगड़ की रहने वाली रोमा के साथ हुई थी। शादी के बाद उन दोनों के एक-तीन साल का बेटा आरव है। पुलिस को दी शिकायत में राजू ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी रोमा और उसकी भाभी की अक्सर तू तू मैं मैं होती रहती थी। लेकिन 11 दिसंबर की दोपहर बाद उसकी पत्नी और उसका बच्चा घर से अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गए। उन्होंने अपने बच्चे और अपनी पत्नी की काफी तलाश की लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। जब उसने अपनी पत्नी के फोन पर फोन मिलाया तो उसका फोन भी बंद आ रहा है जो कभी भी अपने फोन को बंद नहीं करती थी।

तीन लाख रुपए और 5 तोले सोने के जेवरात लेकर भागी विवाहिता

राजू ने बताया कि जब उसने घर आकर घर में रखे अपने सामान को संभाला तो देखा कि घर में रखे 3 लाख रुपए और 5 तोले सोने के जेवरात गायब मिले। उसे शक है कि घर में रखे लाखों रुपए और सोने के जेवरात उसकी पत्नी अपने साथ ले गई है। पीएलए चौकी पुलिस ने पीड़ित ओका राजू की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मां बेटे की गुमशुदगी की का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer