---Advertisement---

Accident on Barwala Hisar Road : सरसौद गांव में कंटनेर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Follow Us
Accident on Barwala Hisar Road : सरसौद गांव में कंटनेर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
---Advertisement---
Accident on Barwala Hisar Road, bike rider dies after being hit by container in Sarasod village

Accident on Barwala Hisar Road : बरवाला हिसार रोड़ पर षनिवार को एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत हो गई। ये हादसा बरवाला हिसार रोड़ पर गांव सरसौद में कंटेनर की टक्कर लगने से हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई षुरू कर दी। वहीं कंटेनर चालक अपनी गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान पर कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरवाला थाना पुलिस को दिए ब्यान में गांव सरसौद निवासी कुलदीप ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब पौने दस बजे वो गांव के जलघर के पास सड़क के पास कच्चे में खड़ा होकर उसके चचेरे भाई दिलबाग से बातचीत कर रहा था। दिलबाग घर से बाइक में तेल डलवाने पेट्रोल पंप पर जा रहा था। जब वो दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे तो एक कंटेनर चालक अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया और सड़क किनारे कच्चे में खड़े दिलबाग के मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। कंटेंटनर की टक्कर लगने से दिलबाग बाइक सहित कंटेनर के नीचे फंस गया।

कंटेनर चालक ने दूर जाकर अपनी गाड़ी रोकी और मौके से भाग गया। उसने राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से दिलबाग को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुलदीप ने पुलिस को बताया कि ये एक्सीडेंट कंटेनर चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। बरवाला थाना पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके हिसार के नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

प्रेम प्रसंग के चलते लड़का लड़की नहर में कूदे, लड़की की मौत, लड़के की तलाश जारी,

हरियाणा सरकार ने मॉडल ट्रांसफर पॉलिसी की लॉन्च, कर्मचारियों के नई आदर्श ट्रांसफर पॉलिसी 2025 के तहत होंगे तबादले,

अग्रोहा बरवाला वाला मार्ग पर एक्सीडेंट, बाइक सवार महिला की मौत, युवक गंभीर,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer